कमर्शियल वाहनों की बिक्री सात फीसदी तक घटने की आशंका
नई दिल्ली । अगले वित्त वर्ष में घरेलू कमर्शियल वाहन की बिक्री सात फीसदी तक घटने की आशंका जताई जा रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि उच्च आधार प्रभाव की वजह से चार से सात प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि आम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जनवरी-मार्च तिमाही में बुनियादी ढांचागत गतिविधियों में रुकावट के कारण बिक्री कम रह सकती है। एजेंसी ने कहा कि अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू सीवी उद्योग की मात्रा में सालाना दो से पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2024-25 में भी उद्योग की तीव्र वृद्धि का सिलसिला थमने की उम्मीद है जब बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट आएगी।
इस संबंध में इक्रा रेटिंग्स की उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने उम्मीद जताई कि कमर्शियल वाहनों की दीर्घकालिक मांग बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय का सिलसिला कायम रहने, बुनियादी ढांचे, निर्माण, रक्षा और विनिर्माण गतिविधियों में निजी भागीदारी पर जोर कमर्शियल वाहन उद्योग के लिए लंबे समय तक सकारात्मक रहेगा। हालांकि निकट अवधि में आम चुनाव के कारण कुछ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में मामूली नरमी के बीच बिक्री उच्च आधार पर स्थिर रह सकती है।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज