साई सुदर्शन ने किया टेस्ट डेब्यू
नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की आज से शुरुआत हो गई है। पहले मैच में भारत की टक्कर इंग्लैंड से हो रही है। यह मैच लॉर्ड्स के हेडिंग्ले में खेला शुरू होने वाला है। मुकाबले से पहले अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने साई सुदर्शन को डेब्यू कैप सौंपी। इसके साथ ही वह टेस्ट में डेब्यू करने वाले 317वें भारतीय प्लेयर बन गए। साई हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2025 में रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं।
साई सुदर्शन ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 3 वनडे की 3 पारियों में 63.50 की औसत और 89.43 की स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज ने 15 मुकाबलों में 759 रन कूट दिए थे। इस दौरान उन्होंने 54.21 की बेहतरनी औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 18वें सीजन में उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 1 शतक निकला था।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सुदर्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 29 मैच की 49 पारियों में 39.93 की औसत और 55.06 की स्ट्राइक रेट से 1957 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुदर्शन के नाम 5 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 213 रन है।
मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम में करुण नायर की वापसी हुई है। उन्होंने 2017 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
भारतीय टीम की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन