पासपोर्ट देखकर साहब का मूड हुआ खराब,यात्रियों को किया पुलिस के हवाले
नई दिल्ली। बीते दिनों मोहम्मद सोज़िव खान नामक एक पैसेंजर विदेश जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। उसे आईजीआई एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-087 से बैंकॉक के लिए रवाना होना था। चेक-इन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोज़िव ट्रैवल डॉक्यूमेंट की स्क्रुटनी के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के काउंटर पर पहुंच गया। इमिग्रेशन काउंटर पर मौजूद अफसर ने पहली नजर पासपोर्ट के बायोडाटा पेज और दूसरी नजर सोज़िव पर डाली। आईजीआई एयरपोर्ट की सिक्योरिटी से जुड़े सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सोविक की सूरत देखते ही इमिग्रेशन अफसर की भौंहे तन गईं। वहीं इमिग्रेशन अफसर का सख्त चेहरा और आग बरसाती आंखें देखकर उसके पसीने छूटने लगे। इमिग्रेशन अफसर ने सख्त आवाज में पूछा– यह पासपोर्ट किसका है। यह सवाल सुनते ही उसका का चेहरा फक्क पड़ गया। दरअसल, सोज़िव कि पासपोर्ट में उसकी डेट ऑफ बर्थ जनवरी 08, 2000 लिखी थी। इस लिहाज से उसकी उम्र करीब 24 साल थी। वहीं देखने में, सोज़िव किसी बच्चे की तरह दिख रहा था। वहीं, सोज़िव से इमिग्रेशन अफसर की यह सख्ती वहां खड़े दो पैसेंजर्स को बर्दाश्त नहीं हुई, लिहाजा उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराना चाहा।
सिक्योरिटी से जुड़े अफसर ने बताया कि इमिग्रेशन अफसर का अगला सवाल अपना विरोध दर्ज करा रहे इन दोनों पैसेंजर्स से था। वहीं सवाल सुनते ही इन दोनों पैसेंजर्स के चेहरे पर भी पसीना आया गया। दरअसल, ये तीनों पैसेंजर एक साथ ही बैंकॉक जा रहे थे। जब तीनों पैसेंजर से पूछताछ की गई तो पता चला कि तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। साजिव नाम से जारी पासपोर्ट लेकर आए पैसेंजर की वास्वतिक उम्र करीब 16 साल है। इस खुलासे के बाद इमिग्रेशन ब्यूरो ने तीनों पैसेंजर को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस नाबालिग के साथ आए दोनों पैसेंजर की पहचान मेहदी हसन और मोहेदुल मीर के रूप में है। नाबालिग के साथ-साथ ये दोनों पैसेंजर भी बांग्लादेश के खुल्ना के रहने वाले हैं।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ