सचिन तेंदुलकर ने बुमराह के बारे में पार्थिव पटेल से पूछा था यह सवाल
जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं. पूरी दुनिया में अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को चित करने वाले जसप्रीत बुमराह अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन से भी अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है और वे बॉलिंग में टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुमराह की तलाश किसने की थी. बुमराह की खोज करने में न्यूजीलैंड के एक पूर्व क्रिकेटर का हाथ है.
जॉन राइट ने की थी जसप्रीत बुमराह की खोज
जसप्रीत बुमराह की खीज का पूरा क्रेडिट जॉन राइट को जाता है. न्यूजीलैंड का यह पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया का पूर्व हेड कोच रह चुका है. वहीं जॉन ने IPL में मुंबई इंडियंस को भी कोचिंग दी है. तब ही अहमदाबाद में जॉन ने बुमराह को देखा था और वे उनकी बॉलिंग से खासे प्रभावित हुए थे.
मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा
जॉन राइट ने ‘द टाइम्स’ संग बातचीत में बुमराह को लेकर बताया कि, ‘मैं अहमदाबाद में था, घरेलू टी20 प्रतियोगिता की स्काउटिंग कर रहा था और मैं गुजरात को मुंबई के साथ खेलते हुए देख रहा था और मैंने देखा कि यह बच्चा (जसप्रीत बुमराह) एक असामान्य एक्शन के साथ दौड़ रहा था और लगातार 12 यॉर्कर फेंकने की कोशिश कर रहा था. मैंने सोचा, ‘खूनी बकवास, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. और वह बहुत तेज था.’
सचिन ने बुमराह के बारे में पूछी थी ये बात
जॉन ने आगे बताया कि, ‘तो मैं पार्थिव पटेल के पास गया, जिन्हें मैं भारत के कोच के रूप में अपने समय से जानता था, और मैंने कहा, ‘वह कौन है?’ पार्थिव ने कहा, ‘वह बूम है.’ फिर इसके बाद IPL की नीलामी हुई. बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने और पहले सीजन में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. लेकिन साल 2014 से वे नियमित रूप से (MI) का हिस्सा है. इस दौरान मुंबई इंडियंस के नेट्स पर बुमराह को देखकर ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भी इंप्रेस हो गए थे. सचिन तेंदुलकर ने जॉन राइट से पूछा था कि यह बच्चा कौन है. बता दें कि सचिन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं. वहीं वे मेंटोर के रुप में भी इस फ्रेंचाइजी में नजर आते हैं.
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति