ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला मंच
रायपुर : रजत जयंती वर्ष एवं दीपावली पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत बिहान बाजार का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दीपावली से जुड़ी पारंपरिक वस्तुओं का रहा आकर्षण
चार दिवसीय इस आयोजन में दीपावली पर्व से संबंधित पारंपरिक वस्तुएँ जैसे मिट्टी के दीपक, बाती, लाई, बताशा, बाँस से निर्मित उपयोगी सामान, खाद्य सामग्री शुद्ध सरसों का तेल, श्रृंगार सामग्री, सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं के साथ ही फूड ज़ोन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना जहाँ दीपावली की तैयारी से जुड़ी हर सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध रही।
ग्रामीण महिला समूहों के उत्पादों को मिली पहचान
बिहान बाजार में ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जहां विभिन्न महिला समूहों ने पारंपरिक और स्थानीय उत्पाद प्रस्तुत किए, जिन्हें प्रशासन और आम नागरिकों द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
9 महिला समूहों ने की 4.53 लाख की बिक्री
बिहान बाजार में कुल 9 महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाए। इन समूहों द्वारा चार दिवसों में लगभग 4 लाख 53 हजार रुपये की सामग्रियों का विक्रय किया गया।
ग्रामीण महिलाओं की सफलता उनके मेहनत, गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही है। राज्य सरकार की बिहान योजना के अंतर्गत यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है।
लोकल फॉर वोकल को मिला नया आयाम
बिहान बाजार न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का अवसर भी मिला। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल अभियान को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहा है। जय माँ आंबे समूह की अध्यक्ष सलीता गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित बिहान बाजार के माध्यम से हमारे समूह द्वारा निर्मित पूजन व घरेलू सामग्रियों की बिक्री से सभी समूह की सदस्य बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बाजार नियमित रूप से आयोजित होते रहें यही हमारी अपेक्षा है। बिहान की एसवीईपी परियोजना के अंतर्गत कार्यरत उन्नति मंडल के उद्यमियों ने बताया कि इस आयोजन से हमारी आमदनी लगभग छह माह के बराबर रही है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है और प्रशासन के सहयोग से हमें बेहतर अवसर मिला जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
प्रशासन के सहयोग से हर वर्ष होगा बिहान बाजार
जिला प्रशासन के द्वारा बिहान बाजार को निरंतर परंपरा के रूप में आगे बढ़ाने की दूरगामी सोच से ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम साबित होगा।आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।ताकि अधिक से अधिक महिला समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिले। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर में बिहान बाजार आयोजित किया गया, जिससे स्व-सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर को पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर दिया और गाँव से निकले विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों को भी इस दिवाली में नया रंग भरने का अवसर मिला।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर