रूमर्स तो रूमर्स ही हैं, वो सच थोड़ी हैं: रोहनप्रीत सिंह
मुंबई । मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं, जिसके बाद रोहनप्रीत ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। रोहनप्रीत सिंह ने तलाक की अफवाहों पर कहा, रूमर्स तो रूमर्स ही हैं, वो सच थोड़ी हैं।
यह सब बस बनाई गई बातें हैं। कल कोई कुछ कहेगा, परसो कोई कुछ बोलेगा, लेकिन आपको अपने पर्सनल रिश्ते पर इसका असर नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ऐसी बातें आपको एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देनी चाहिए। अगर आप सोचेंगे कि कोई ऐसी चीज कह रहा है, तो यह आपको प्रभावित कर सकती है। लोग इस तरह की बातें करते हैं, और उन्हें करने दें। हमारी जिंदगी हम अपने हिसाब से जीते हैं, और यह हमें अलग-अलग होना नहीं चाहिए। रोहनप्रीत का यह बयान इस समय आया है जब लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि नेहा और उनके पति के बीच किसी प्रकार की तकरार चल रही है। लेकिन रोहनप्रीत ने अपने इस बयान के जरिए स्पष्ट किया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक है।
इस बयान के बाद, फैंस ने राहत की सांस ली है और नेहा तथा रोहनप्रीत को शुभकामनाएं दी हैं, यह दिखाते हुए कि वे उनके प्यार और रिश्ते का समर्थन करते हैं। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने साल 2020 में दिल्ली में आनंद कराज सेरेमनी के जरिए शादी की थी। दोनों की शादी के चार साल होने वाले हैं, और इस बीच उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी की झलक साझा की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग