आरएसएस ने कहा- अजीत पवार के कारण कार्यकर्ता हुए कन्फ्यूज
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के एक दावे ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। दरअसल, संघ ने महाराष्ट्र में भाजपा की हार का जिम्मेदार अजित पवार के साथ गठबंधन को बताया है। महाराष्ट्र में भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुत बुरी हार मिली थी। आरएसएस ने मराठी पत्रिका में एक लेख पब्लिश हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के बाद कार्यकर्ता भ्रमित हो गए थे। यह हार का बड़ा कारण है। आरएसएस से जुड़ी पत्रिका के एक लेख में भाजपा के साथ एनसीपी के गठबंधन को बेमेल बताया है। इस गठबंधन पर आपत्ति जताते हुए लिखा है कि अजीत पवार की पार्टी के साथ गठबंधन ही भाजपा की हार का बड़ा कारण है। महाराष्ट्र में आरएसएस की मराठी भाषा में विवेका नाम एक पत्रिका आती है। उसमें 'कार्यकर्ता हताश नहीं, बल्कि भ्रमित' शीर्षक से एक आर्टिकल लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि भाजपा के नेतृत्व के कान में कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं पहुंची थी। उनके साथ सीधा संवाद खराब प्रदर्शन का कारण बना। पत्रिका में लिखा गया है कि उद्धव ठाकरे के कांग्रेस के साथ जाने के बाद एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब के नाम को आगे कर शिवसेना का नेतृत्व किया। उसके साथ भाजपा का जाना एक स्वाभाविक गठबंधन था, लेकिन अजीत पवार की एनसीपी का साथ आना कार्यकर्ताओं को नहीं जमा। पत्रिका में लिखा है कि लोकसभा में हार के बाद हर कार्यकर्ता एनसीपी के गठबंधन को गलत बता रहा है। यह दिखाता है कि भाजपा कार्यकर्ता एनसीपी के साथ जमीन पर काम नहीं करना चाहते हैं। भाजपा ने शिवेसना (शिंदे गुट) और अजीत पवान की एनसपी के साथ मिलकर गठबंधन बनाया। इसने लोकसभा चुनाव में 48 में से सिर्फ 17 सीटें जीतीं। यह 2019 के 41 सीटों के रिकॉर्ड से बहुत ही खराब था। उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवान की एनसीपी ने मिलकर 48 में से 30 सीटें जीत लीं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे