रोहित शर्मा की ऐतिहासिक पारी, बनाया खास रिकॉर्ड
Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उनकी इसी पारी के बदौलत मुंबई ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया। अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने कई रिकॉर्ड तोड़े। रोहित ने इस मैच में कुल 10 बाउंड्री लगाए, जिसमें 4 चौके और छह छक्के शामिल रहे। उन्होंने बाउंड्री लगाने के मामले में अब डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 6 छक्के लगाए। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब रोहित शर्मा ने IPL में एक पारी में कम से कम 6 छक्के लगाए हैं। इसके साथ-साथ रोहित शर्मा अब IPL में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम IPL में 899 बाउंड्रीज दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा IPL में 901 बाउंड्री लगा चुके हैं हैं। इस मामले में अब उनसे आगे सिर्फ शिखर धवन और विराट कोहली हैं। धवन ने IPL में 920 बाउंड्री लगाई हैं, वहीं विराट के नाम इस लीग में सबसे ज्यादा 1015 बाउंड्री दर्ज हैं।
IPL 2025 में पहली बार बल्ले से निकली बड़ी पारी
चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा इस IPL में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। इससे पहले छह मैचों में रोहित के बल्ले से 6 मैचों में सिर्फ 82 रन निकले थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने 45 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। इस दौरान रोहित IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ा। शिखर धवन ने अपने IPL करियर में 6769 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा के नाम 6786 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने IPL में 8326 रन बनाए हैं। इस पारी के बाद जाहिर तौर पर रोहित शर्मा का कॉन्फिडेंस बढ़ा होगा और वो आने वाले मैचों में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश