रोहित के पास मौजूद है युवराज जैसा ये मैच विनर
टीम इंडिया और रोहित शर्मा के पास एक ऐसा खतरनाक खिलाड़ी मौजूद है, जो युवराज सिंह जैसा मैच विनर है और वह भारत को 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी जिता सकता है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जब साल 2007 में शुरू हुआ था, तब भारत ने पहली बार में ही आईसीसी के इस खिताब को अपने नाम किया था. लेकिन भारत साल 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाया है.
रोहित के पास मौजूद है युवराज जैसा ये मैच विनर
युवराज सिंह ने जिस तरह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था, ठीक उसी तरह सूर्यकुमार यादव भी बड़ा करिश्मा कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार यादव अपनी मैच पलटने वाली बैटिंग की काबिलियत के दम पर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिता सकते हैं. सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बारिश कर गदर मचाते हैं.
भारत को जिता देगा टी20 वर्ल्ड कप!
सूर्यकुमार यादव के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की दोहरी काबिलियत है. सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 60 टी20 मैचों में 45.55 की औसत से 2141 रन बना चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 4 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं. सूर्यकुमार यादव जैसा टैलेंटेड बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलने और रन बटोरने की कला जानता है. सूर्यकुमार यादव भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं.
सूर्यकुमार यादव के तरकश में हर तीर मौजूद
पिछले कुछ समय में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी टीम को धराशाई कर सके. टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जिस तरह आग उगल रहा है, उसे देखते हुए ये मुमकिन लगता है कि वह टीम इंडिया के 17 साल लंबे इंतजार को खत्म करते हुए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिता सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प