ग्लोबल इकॉनमी पर संकट? रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा – अब समय है जागने का
मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। 78 साल के कियोसाकी ने लिखा कि बेरोजगारी का डर पूरी दुनिया में एक वायरस की तरह फैल रहा है। उन्होंने अपनी पुरानी किताब ‘रिच डैड्स प्रोफेसी’ का जिक्र करते हुए कहा कि वो पहले ही एक नए ‘ग्रेट डिप्रेशन’ की आशंका जता चुके हैं। हालांकि, वो उम्मीद करते हैं कि उनकी ये भविष्यवाणी गलत साबित हो। अपनी पोस्ट में उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट आती है, तो घबराने की बजाय इसे मौके के तौर पर देखें।
कियोसाकी ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर मेरी भविष्यवाणी सही हुई और वैश्विक अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई, तो याद रखें कि जो लोग तैयार हैं, उनके लिए संकट एक सुनहरा अवसर हो सकता है। जो लोग पहले से तैयार हैं, वो अच्छा कर सकते हैं।”
उन्होंने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट का उदाहरण दिया, जब उन्होंने इस स्थिति को नुकसान की बजाय सीखने और कमाई का मौका बनाया। वो कहते हैं कि संकट के समय बाजार में ‘रियल एसेट्स’ यानी असली संपत्तियां सस्ते दामों पर मिलती हैं।
निवेश की रणनीति और सलाह
कियोसाकी ने मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट का हवाला देते हुए समझाया कि संकट के समय समझदारी से निवेश करना चाहिए। उनकी 2004 की किताब में भी उन्होंने बाजार में होने वाली घबराहट और उससे निपटने की बात कही थी। वो कहते हैं कि जब बाजार में अफरा-तफरी मचती है, लोग डरकर अपनी संपत्तियां बेचने लगते हैं, लेकिन यही वो समय होता है जब सही निवेशक मौके तलाशते हैं। कियोसाकी ने क्रिप्टोकरेंसी का उदाहरण देते हुए पूछा, “अगर बिटकॉइन 300 डॉलर प्रति कॉइन तक गिर जाए, तो क्या आप रोएंगे या खुशी मनाएंगे?”
उन्होंने एक पुरानी पोस्ट में निवेश की रणनीति भी शेयर की थी, जिसमें कहा गया था, “आपका मुनाफा तब बनता है, जब आप खरीदते हैं, न कि जब आप बेचते हैं।” निवेशकों को हौसला देने के लिए उन्होंने ओपरा विन्फ्रे, अब्राहम लिंकन, बेंजामिन फ्रैंकलिन और जॉर्ज पैटर्नो के प्रेरक विचार भी शेयर किए। उनका कहना है कि घबराहट के माहौल में ठंडे दिमाग से फैसले लेने वाले ही बाजी मारते हैं।
बता दें कि रॉबर्ट कियोसाकी ने इससे पहले बताया था कि दुनिया भर के अमीर लोग धीरे-धीरे गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मशहूर ब्रांड मैकडॉनल्ड्स और बर्गर किंग के मालिकों का उदाहरण दिया था, जिनकी संपत्तियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। उन्होंने इसका कारण दुनिया भर में बढ़ती गरीबी और लोगों के खरीदने की क्षमता में गिरवाट को दिया था।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए