डिमटा बैंड के पास धंसी सड़क, मसूरी-यमुना घाटी का संपर्क प्रभावित
मसूरी। भारी बारिश के कारण डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए का एक बड़ा हिस्सा देर रात पूरी तरह बह गया। सड़क धंसने से कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इस मुख्य मार्ग के बाधित होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच संपर्क टूट गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस ने संभाली सुरक्षा, यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
घटना की जानकारी मिलते ही कैम्पटी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने यात्रियों और वाहन चालकों से मसूरी से यमुना ब्रिज तथा यमुना घाटी से मसूरी की तरफ यात्रा न करने का आग्रह किया है। पुलिस ने स्थिति सामान्य होने और आधिकारिक सूचना जारी होने तक यात्रियों से केवल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है।
पहाड़ काटकर मार्ग बहाल करने की तैयारी
एनएच-707ए के अधिशासी अभियंता (ईई) विपुल सैनी ने बताया कि डिमटा बैंड के पास सड़क को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और यातायात को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए पहाड़ की तरफ से नई कटिंग करके वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने सभी से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात