सड़क हादसा : कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अर्टिगा कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती किया गया था। दोनों घायलों को रायपुर रिफर किया गया था। रायपुर पहुंचने से पहले ही हो गई मौत दुर्घटना के बाद अर्टिगा कार भी गड्ढे में जा घुसी। अर्टिगा कार सवार लोगों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना, तेज गति के कारण हुआ। एक मोटरसाइकिल में चार युवक सवार थे और चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
सोमवार रात उदयपुर - सूरजपुर मार्ग में हुए दुर्घटना के संबन्ध में पुलिस ने बताया कि ग्राम पलका के पास सूरजपुर की ओर जा रही तेज गति की अर्टिगा कार से मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट के कारण एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दो घायलों को रायपुर रिफर किया गया था। रायपुर पहुंचने से पहले ही हो गई मौत।
दुर्घटना के बाद अर्टिगा कार के चालक का भी वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज गति की कार थोड़ी दूर जाने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। घायलों की स्थिति को देखते हुए अर्टिगा कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची एवं घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल में चार युवक सवार थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इनमें दो युवक श्रीनगर निवासी रवि किंडो, संदीप एवं दो युवक ग्राम सलवा के रहने वाले हैं। एक घायल का उपचार उदयपुर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उदयपुर टीआई कुमारी चंद्राकर ने बताया कि घटना के बाद अर्टिगा सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान