रिंकू सिंह ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जड़ा शानदार छक्का
कोलकाता नाइटराइडर्स ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स पर इंट्रा स्क्वाड मैच खेला, जिसमें रिंकू सिंह और मिचेल स्टार्क के बीच गजब की जंग देखने को मिली। स्टार्क ने अपनी गति वाली लेंथ बॉल से रिंकू सिंह को परेशान किया। रिंकू सिंह तो भाग्यशाली रहे कि उनका कैच थर्ड-मैन में छूट गया।
इसके बाद मिचेल स्टार्क पारी का आखिरी ओवर करने आए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहली गेंद नीची फुलटॉस डाली, जिस पर रिंकू सिंह ने डीप मिडविकेट के ऊपर से दनदनाता छक्का जड़ दिया। रिंकू सिंह के इस शॉट का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फैंस फिनिशर रिंकू की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि केकेआर का इंट्रा स्क्वाड मैच स्टार्क की पर्पल टीम और टीम गोल्ड के बीच खेला गया। मिचेल स्टार्क ने शुरुआत में कहर बरपाती हुई गेंदों से रहमानुल्लाह गुरबाज और युवा अंगरिक्ष रघुवंशी को खूब परेशान किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के आखिरी ओवर में 20 रन खर्च हुए। स्टार्क ने अपने स्पेल का अंत 1/40 के साथ किया।
इस बीच रिंकू सिंह ने 16 गेंदों में 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उप-कप्तान नितीश राणा ने भी 30 गेंदों में अर्धशतक जमाया। वरुण चक्रवर्ती ने 40 रन देकर दो विकेट झटके।
स्टार्क होंगे एक्स फैक्टर: गंभीर
मिचेल स्टार्क आईपीएल में इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर लौट रहे हैं। केकेआर ने स्टार्क को रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसा माना जा रहा है कि स्टार्क पर अपनी मोटी कमाई का अत्यधिक दबाव होगा। हालांकि, पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि केकेआर के एक्स फैक्टर मिचेल स्टार्क होंगे।
मैं तो ऑक्शन टेबल पर ही कह चुका था कि स्टार्क एक्स फैक्टर होंगे और मुझे विश्वास है कि वो प्रदर्शन करेंगे। उन पर प्राइस टैग का कोई दबाव नहीं है। मुझे उम्मीद है उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो किया है, वो ही केकेआर के लिए भी करेंगे।
केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा