रिंकू सिंह ने तोड़ दिया विराट कोहली का बल्ला....
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार को ईडन गार्डन्स पर भिड़ेंगे। इस मुकाबले से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके खिलाड़ी रिंकू सिंह की किरकिरी होती नजर आ रही है।
दरअसल, वीडियो में नजर आया कि रिंकू सिंह ने नेट्स के बाद विराट कोहली से दूसरा बल्ला मांगा। रिंकू सिंह ने विराट को बताया कि आपके द्वारा दिया पहला बल्ला टूट गया है और ऐसे में आप दूसरा बल्ला दे दो। कोहली ने रिंकू सिंह को हैरान करते हुए बल्ला देने से मना कर दिया।
रिंकू और कोहली के बीच क्या बात हुई
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कैद हुई पूरी बातचीत। यहां पढ़ें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
रिंकू सिंह- स्पिनर पर टूट गया बैट।
विराट कोहली- मेरा बैट
रिंकू सिंह - हां
विराट कोहली - स्पिनर पर तोड़ दिया तूने? कहां से टूटा?
रिंकू सिंह - निचला हिस्सा दिखाते हुए बोले- ये फट गया पूरा इधर से।
विराट कोहली - तो मैं क्या करूं भाई?
रिंकू सिंह - कुछ नहीं, मैं बता रहा था।
विराट कोहली - कोई नहीं, बता दिया तूने बढ़िया है। मुझे जानकारी नहीं चाहिए।
फिर रिंकू सिंह को देखा गया कि वो कोहली का बल्ला लेकर नॉक कर रहे हैं। तब कोहली कहते हैं- बेकार बैट है यार।
रिंकू सिंह - तो भेज रहे हो आप (बल्ला)?
विराट कोहली - किसको भेज रहे हो?
रिंकू सिंह - लो यार! रख लो।
विराट कोहली - सी यू (फिर मिलते हैं।) एक मैच पहले ले गया तू बैट। 2 मैच में तुझे दो बैट दूं? तेरी वजह से ना, जो मेरी बाद में हालत होती है ना।
रिंकू सिंह - आपकी कसम खा रहा हूं। फिर नहीं तोडूंगा कभी बैट। टूट के रखा है। आपको दिखाता हूं।
इन दोनों की बातचीत यही खत्म हो जाती है।
क्या रिंकू को मिलेगा बैट
देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली से रिंकू सिंह को दूसरा बैट मिलेगा या नहीं। बता दें कि विराट कोहली ने पिछली बार जब आरसीबी और केकेआर की भिड़ंत हुई थी तो मैच के बाद रिंकू सिंह को अपना बैट गिफ्ट किया था। रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर विराट कोहली ने उन्हें बल्ला उपहार में दिया था।
याद हो कि जब दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछली भिड़ंत हुई थी तब केकेआर ने सात विकेट से मुकाबला जीता था। अब आरसीबी की कोशिश केकेआर को उसके होमग्राउंड पर पटखनी देने की रहेगी। आरसीबी के लिए जीत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उस पर लीग से एलिमिनेट होने का खतरा मंडरा रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई