11 जून से पड़ेगी राहत की फुहार, छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मानसून की एंट्री
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है और 11 जून से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. 15 जून से प्रदेशभर में व्यापक और नियमित बारिश की संभावना है. इससे पहले कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की शुरुआत हो चुकी है और अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ फुहारें जारी रह सकती हैं.
मौसम के इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए यह समय न केवल सावधानी का, बल्कि खरीफ सीजन की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.
इन जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनीमौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति बन रही है, जिससे जनहानि की आशंका को देखते हुए सावधानी जरूरी है.
इन जिलों में हल्की वर्षा की संभावनाबीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली और सरगुजा जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. इन स्थानों पर मौसम कुछ समय के लिए ठंडा हो सकता है, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी.
15 जून से सक्रिय मानसून की संभावनामौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 जून से अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है. इसके साथ ही तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. 12 जून से वर्षा का क्षेत्र और भी अधिक फैलेगा और 15 जून के आसपास से राज्य में व्यापक और अच्छी वर्षा की शुरुआत हो सकती है, जो खरीफ फसलों की बुआई के लिए अनुकूल मानी जाएगी.
जनता और किसानों के लिए जरूरी सतर्कतामौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए आम नागरिकों और खासकर किसानों को सजग रहने की आवश्यकता है. आकाशीय बिजली के खतरे से बचने के लिए लोगों को पेड़ों के नीचे, खुले स्थानों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए. वहीं, किसान आने वाली वर्षा को ध्यान में रखते हुए बीज, खाद और बुआई की पूर्व तैयारी कर सकते हैं, जिससे समय पर खेती की शुरुआत हो सके.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई