Rekha ने अपनी ही सहेली से छीनी मूवी
नई दिल्ली। दिग्गज अदाकारा रेखा ने एक वक्त में हिंदी सिनेमा पर राज किया है। मुख्य भूमिका निभाकर अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। मगर फिल्मी दुनिया में काम करने के साथ-साथ उन्होंने अपनी ही सहेली के साथ अन्याय कर दिया। उन्होंने न केवल उनसे फिल्म छीनी, बल्कि उनके सीन्स भी काट दिए।
रेखा की ये सहेली हैं सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी जिन्होंने बड़े पर्दे पर वैम्प और सेकंड लीड का किरदार निभाकर एक खास जगह बनाई। हाल ही में, अरुणा ने बताया कि कैसे रेखा ने उनसे मंगलसूत्र नाम की फिल्म छीन ली थी और एक फिल्म से उनके सीन्स भी काट दिए थे।
रेखा ने अरुणा ईरानी के काटे सीन्स
लेहरान रेट्रो के साथ बातचीत में अरुणा ईरानी ने कहा, "प्रोड्यूसर्स की वजह से पिक्चर बनते-बनते 6 साल लग गए। मेरा बहुत अच्छा रोल था, सेंट्रल कैरेक्टर था। कोई भी वैसे रोल के लिए प्रार्थना करता है। फिर काफी लोगों की वजह से काट देना पड़ा (सीन)। रेखा जी ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘नहीं, अरुणा का रोल बहुत अच्छा है।’"
रेखा ने अरुणा से छीनी फिल्म
रेखा ने न केवल अरुणा ईरानी के फिल्म के सीन काटे बल्कि उनसे एक फिल्म भी छीन ली थी। अरुणा का कहना है कि फिल्म मंगलसूत्र से उन्होंने उन्हें बाहर करवा दिया था। बकौल एक्ट्रेस, "रेखा ने मुझे एक फिल्म से निकाल दिया, जबकि वह मेरी अच्छी दोस्त थी। वह अब भी मेरी दोस्त है लेकिन जब उन्होंने मुझे मंगलसूत्र फिल्म से निकाला, तो मैंने निर्माता से पूछा, ‘आपने मुझे साइनिंग अमाउंट देने के बाद भी मुझे क्यों निकाला?’ उन्होंने कहा, ‘रेखा जी कभी नहीं चाहती थीं कि आप फिल्म में हों।’"
अरुणा ने आगे बताया, "जब मैंने रेखा से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने कहा, ‘अरुणा, अगर आपने इमोशनली भूमिका को बहुत अच्छी तरह से निभाया, तो मैं फिल्म में एक वैम्प की तरह दिखने लगूंगी।’ इसलिए उन्होंने मुझे फिल्म से निकाल दिया।"
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल