भर्ती परीक्षा घोटाला: शिवपुरी के SAF जवानों की भूमिका संदिग्ध, गिरफ्तारी संभव
शिवपुरी: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाने वाले दो एसएएफ जवानों के खिलाफ सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई. क्योंकि पुलिस अभी दोनों जवानों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवा रही है. अगर वेरिफिकेशन में गड़बड़ी पाई जाती है तो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
प्रारंभिक जांच में फिंगरप्रिंट मिसमैच
मामले के अनुसार वर्ष 2023 में एसएएफ की 18वीं बटालियन शिवपुरी में आरक्षक और रेडियो पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें घाटीगांव के भंवरपुरा के जखौदा गांव के निर्भय पुत्र सुघर सिंह गुर्जर और डबरा के रजियादार निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रामलखन सिंह गुर्जर भी शामिल हुए. दोनों ने लिखित और शारीरिक परीक्षा दी. इस दौरान लगाए गए आधार कार्ड के फिंगरप्रिंट और शारीरिक परीक्षा में लगाए गए फिंगरप्रिंट में अंतर पाया गया. दरअसल ये गड़बड़ी पुलिस मुख्यालय ने पकड़ी. जब दोनों फोटो का मिलान किया तो ये मिसमैच पाए गए.
दोनों एसएफ जवान शिवपुरी में तैनात हैं
इस दौरान दोनों की तैनाती शिवपुरी की 18वीं वाहिनी में पदस्थापना हो चुकी थी. पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद सतनवाड़ा थाना पुलिस ने दोनों जवानों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. सभी दस्तावेजों का दोबारा परीक्षण किया जा रहा है. साथ ही दोनों जवानों से फिंगर प्रिंट मिसमैच होने को लेकर पूछताछ भी की गई है.
पुलिस को एग्जाम में सॉल्वर बिठाने का शक
पुलिस को संदेह है कि यह मामला सॉल्वर के जरिए परीक्षा पास करने का हो सकता है. क्योंकि शारीरिक परीक्षा में इनके मूल फिंगरप्रिंट है. यह बदलाव शारीरिक परीक्षा से पहले कराया गया. क्योंकि इसका रिकार्ड आधार केंद्र से निकलवाया गया है. अभी प्रथम दृष्टया गड़बड़ी दिखाई देने पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ का कहना है "वेरिफिकेशन में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों जवानों की गिरफ्तारी की जाएगी."
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं