एमपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सूरज के तेवर होंगे और भी तेज़
इंदौर: दुनिया भर में पर्यावरण और जलवायु के साथ हो रहे खिलवाड़ का असर अब वातावरण में नजर आने लगा है. मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी इस साल गर्मी के मौसम में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का असर बढ़ते हुए तापमान के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस वर्ष प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि हो जाएगी. जिसके फल स्वरुप अन्य वर्षों की तुलना में इस बार भीषण गर्मी पढ़ने की आशंका है.
अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा
दरअसल, हर साल गर्मी के शुरुआती दिनों में अप्रैल माह में मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहा है. यह पहला मौका है जब अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में ही तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर रहा है. यही स्थिति रात के तापमान को लेकर भी है, जो अब 25 डिग्री तक पहुंच गया है. इधर लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह मौसम विज्ञानी जलवायु परिवर्तन होना बता रहे हैं जिसके फल स्वरुप ग्लोबल वार्मिंग हो रही है. जबकि समुद्री धाराओं में भी बदलाव देखा जा रहा है.
जलवायु परिवर्तन गर्मी की वजह
वहीं, इस स्थिति के कारण पर्यावरण चक्र भी प्रभावित हो रहा है. ध्रुव पर मौजूद बर्फ भी तेजी से पिघल रही है, जिसके कारण समुद्री जलस्तर भी बढ़ रहा है और तापमान भी वृद्धि देखी जा रही है. इसके पीछे ग्रीन हाउस गैस के बढ़ने को भी एक कारण बताया जा रहा है. इंदौर कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञानी डॉ. हीरालाल खपड़िया के मुताबिक, ''अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में इतनी गर्मी नहीं पड़ती थी लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह के दुष्परिणाम अब सामने आ रहे हैं.डॉ. हीरालाल खपड़िया ने बताया, ''मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ेगी. हालांकि उसके बाद तापमान में थोड़ी सी कमी आएगी.'' वहीं तापमान बढ़ने के अलावा प्रदेश के कई बड़े इलाकों में लू चलने के आसार हैं, जिसे लेकर लोगों को अलर्ट भी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से लेकर जून तक उत्तर पूर्व के इलाकों में कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है.
इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में लू चलने की आशंका है. वहीं, कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के कारण लू लगने को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त