RCB vs LSG: लखनऊ ने आरसीबी को 28 रन से दी मात
आईपीएल 2024 में एक गेंदबाज सनसनी बनकर सामने आया है। नाम है मयंक यादव। लखनऊ में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने के बाद मयंक की राजधानी एक्सप्रेस बेंगलुरु में भी जमकर दौड़ी। मयंक के आगे ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन जैसे दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। चौके-छक्कों की तो छोड़िए मयंक के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज एक या दो रन चुराने के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।
फिर छाए मयंक यादव
मयंक यादव ने अपनी रफ्तार के दम पर चिन्नास्वामी के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। मयंक के आगे बेंगलुरु के धाकड़ बैटिंग लाइनअप ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मयंक ने अपना पहला शिकार मैक्सवेल को बनाया। मयंक की स्पीड से मैक्सवेल चकमा खा गए और पूरन को आसान सा कैच थमाते हुए बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अभी आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 15 रन और ही लग पाए थे कि मयंक की बेमिसाल गेंद के सामने कैमरून ग्रीन चारों खाने चित हो गए।
मयंक की रफ्तार भरी गेंद को मानो ग्रीन के पास कोई जवाब ही नहीं था और उनको क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। लखनऊ के युवा गेंदबाज ने अपना तीसरा शिकार सेट बल्लेबाज रजत पाटीदार को बनाया। 4 ओवर के स्पेल में मयंक ने सिर्फ 14 रन खर्च किए और 3 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले।
तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
आईपीएल डेब्यू मुकाबले में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियों में आए मयंक ने दूसरे ही मैच में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। आरसीबी के खिलाफ मयंक के हाथ से निकली एक गेंद की स्पीड 156.7 किमी प्रति घंटे रही। यह आईपीएल 2024 में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा डाली गई सबसे तेज गेंद भी है।
लखनऊ ने मारा मैदान
लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकतरफा मुकाबले में आरसीबी को 28 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने डिकॉक की 81 और पूरन द्वारा खेली गई 21 गेंदों पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 181 रन लगाए। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की पूरी टीम 153 रन बनाकर ढेर हो गई।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान