IndusInd Bank पर RBI की नजर, मार्च तक गड़बड़ियां सुधारने की दी समय सीमा, वित्तीय स्थिति स्थिर
भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को इंडसइंड बैंक के बोर्ड से कहा कि वह चालू तिमाही के दौरान बैंक द्वारा घोषित अकाउंटिंग में 2,100 करोड़ रुपये की भारी गड़बड़ी के खुलासे के बीच सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे। इंडसइंड बैंक ने इसी सप्ताह अकाउंटिंग में गड़बड़ी का खुलासा किया था। इसका बैंक की नेटवर्थ पर 2.35 प्रतिशत असर पड़ने का अनुमान है। इस खुलासे के तुरंत बाद बैंक के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का आकलन करने के लिए एक बाहरी ऑडिट टीम को नियुक्त कर दिया गया है।
RBI ने कहा- स्टेबल है बैंक की वित्तीय स्थिति
केंद्रीय बैंक ने कहा, “बोर्ड और प्रबंधन को रिजर्व बैंक द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे सभी हितधारकों को आवश्यक खुलासे करने के बाद, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान पूरी तरह से सुधारात्मक कार्रवाई पूरी कर लें।” बयान में कहा गया है कि इस समय जमाकर्ताओं को अटकलों पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों और निवेशकों को आश्वासन दिया कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह इस पर बारीकी से नजर रख रहा है। इंडसइंड बैंक ने बताया कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के आसपास अकाउंटिंग में चूक की बात सामने आई थी और बैंक ने पिछले हफ़्ते आरबीआई को इस बारे में प्रारंभिक जानकारी दी थी। बैंक के अनुसार, अंतिम संख्या तब पता चलेगी जब बैंक द्वारा नियुक्त बाहरी एजेंसी अप्रैल की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे देगी।
शेयर में आ चुकी है काफी गिरावट
बीते कुछ दिनों में इंडसइंड बैंक के शेयर में काफी गिरावट आ चुकी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई पर इंडसइंड बैंक का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था। यह शेयर 1.84 फीसदी या 12.60 रुपये की गिरावट के साथ 672.10 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 1576 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 605 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 52,360.25 करोड़ रुपये है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल