RBI ने महाराष्ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कई बैंकों के खिलाफ एक्शन लिया जाता है। कई बार यह एक्शन नियमों के उल्लंघन के तहत भी लिया जाता है। अब आरबीआई ने देश के एक को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है।केंद्रीय बैंक ने महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित द कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगाया है। अब इस बैंक के ग्राहक अकाउंट से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। आरबीआई ने पैसे निकासी के अलावा कई और प्रतिबंध भी लगाए हैं।आरबीआई ने बताया कि कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की खराब वित्तीय स्थितियों को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
अब ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
बैंक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब ग्राहकों के मन में सवाल है कि उनकी जमा राशि का क्या होगा। आरबीआई ने बताया कि ग्राहक पात्र जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम से अपनी डिपॉजिट अमाउंट में से 5 लाख रुपये तक के लिए बीमा क्लेम कर सकते हैं। ग्राहक जमा राशि पर बीमा क्लेम करने का हकदार है।
क्या है आरबीआई का आदेश
आरबीआई ने कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 23 अप्रैल, 2024 (मंगलवार) से ही लागू हो गया है। आरबीआई के प्रतिबंध के साथ अब बैंक कोई भी लोन और एडवांस को मंजूरी नहीं देगा। इसके साथ ही बैंक में अब किसी भी प्रकार का निवेश नहीं होगा।केंद्रीय बैंक ने सभी सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में जमा राशि की निकासी और दूसरे अकाउंट में अमाउंट को ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, बैंक अभी भी लोन को समायोजित कर सकता है।
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास