रविंद्र जडेजा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, IPL में पूरे किए 100 कैच
चेपॉक में सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटिंग ऑर्डर को बुरी तरह धोया। सीएसके के ऑलराउंडर जडेजा ने सिर्फ शानदार गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बतौर फील्डर भी अपनी छाप छोड़ी। जडेजा ने अपने 4 ओवर के कोटे में 3 विकेट झटके और इस दौरान उन्होंने आईपीएल में एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जो आजतक कोई भी नहीं कर सका।
रविंद्र जडेजा ने पूरे किए अपने आईपीएल में 100 कैच
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल में 100 कैच पूरे किए। ऐसा करने वाले वह पांचवें फील्डर बने। रविंद्र जडेजा ने इस दौरान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। वह आईपीएल के इतिहास में 1000 प्लस रन, 100 विकेट और 100 कैच लेने वाले पहले प्लेयर बने।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में विराट कोहली का नाम टॉप पर हैं, जिन्होंने अब तक कुल 110 कैच पकड़े हैं। पूर्व दिग्गज बैटर सुरेश रैना ने 109 कैच लपके और वह दूसरे स्थान पर हैं। कीरोन पोलार्ड 103 और रोहित शर्मा के नाम 100 कैच दर्ज हैं।
केकेआर के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने झटके तीन विकेट
रविंद्र जडेजा ने केकेआर के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 4.50 का रहा। इस दौरान जडेजा ने 11 डॉट गेंदें डाली। उन्होंने सुनील नरेन को 27 रन, अंगकृष रघुवंशी को 24 रन और वेंकटेश अय्यर को 3 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया।
उनकी स्पिन होती हुई गेंद पर केकेआर के बैटर कुछ नहीं कर पाए और जल्दी-जल्दी आउट हुए। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने सीएसके को 138 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सीएसके ने 17.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सीएसके को 7 विकेट से जीत मिली।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई