युक्तियुक्तकरण से नकना शाला में आया सकारात्मक बदलाव
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। रागयढ़ जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला नकना इसका जीवंत उदाहरण है। एक समय यह विद्यालय मात्र एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा था, अब वहां अतिरिक्त तीन शिक्षकों की पदस्थापना के साथ शिक्षा में व्यापक सुधार हुआ है। वर्तमान में विद्यालय में 112 बच्चे अध्ययनरत हैं।
पूर्व में शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और पालक भी उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने में रुचि नहीं ले रहे थे। परंतु युक्तियुक्तकरण के तहत नए शिक्षकों की नियुक्ति से अब कक्षाओं का संचालन सुव्यवस्थित हुआ है। पढ़ाई का स्तर सुधरने के साथ ही बच्चों की उपस्थिति में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
गांव के सरपंच श्री तिर्की एवं पूर्व सरपंच श्री बंधुराम भगत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय बच्चों के भविष्य के लिए दूरदर्शी कदम है, जिससे गांव में शिक्षा के प्रति नया भरोसा और उत्साह जागा है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सहदेव एक्का ने भी शिक्षण व्यवस्था में आए सुधार पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि समिति समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखती है।
नए शिक्षकों के आने से शनिवार को आयोजित बैग-लेस-डे भी बच्चों के लिए रोचक बन गया है। इस दिन उन्हें खेल-कूद, पेंटिंग, व्यायाम एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियां होती हैं, जिससे बच्चों में स्कूल के प्रति रूझान बढ़ा है। इन गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है। अब बच्चे उत्साहपूर्वक विद्यालय आ रहे हैं और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ी है।
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने
सावधान! चीनी की अधिक मात्रा बढ़ा सकती है हार्ट डिजीज का खतरा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू
डॉक्टर की चेतावनी: नजर सही होना ही आंखों के स्वस्थ होने की गारंटी नहीं
गलत रास्ता दिखाने से हुआ हादसा, ट्रेलर ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
श्रेष्ठा अय्यर का पोस्ट वायरल, कोलकाता टीम पर कसा तंज