शादी के बंधन में बंधे रैपर Emiway Bantai, फैन्स के साथ शेयर की तस्वीरें
एमीवे बंटाई हिप हॉप कम्यिुनिटी का बड़ा चेहरा हैं. उनके गानों के व्यूज मिलियन्स में होते हैं. उनका गाना ‘हिप हॉप’ खूब मशहूर हुआ था और फिल्म ‘गली बॉय’ में भी उन्होंने अपनी रैपिंग स्किल्स दिखाई थी. रैपर ने अपने फैन्स को अचानक सरप्राइज कर दिया है. एक तरफ जहां उनके कुछ फैन्स खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं तमाम फीमेल फैन्स के दिल टूट गए हैं. दरअसल एमीवे बंटाई ने शादी कर ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें रैपर की दुल्हनिया नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर एमीवे बंटाई की पत्नी कौन हैं.
रैपर एमीवे बंटाई की पत्नी का नाम स्वालिना है. स्वालिना एक एक्ट्रेस, मॉडल और म्यूजिक आर्टिस्ट भी हैं. साल 1995 में फिनलैंड में जन्मी स्वालिना ने बहुत सारे म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. साल 2023 में दोनों एक हिट गाने ‘कुड़ी’ में भी नजर आए थे. इसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.
रीयल लाइफ कपल बने बंटाई और स्वालिना
एमीवे बंटाई और स्वालिना ने अब 2025 में शादी कर ली है और वो अब रियल लाइफ कपल बन चुके हैं. दोनों ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन फोटोज में वो ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं. एमीवे ने जहां वाइन कलर की हैवी वर्क वाली शेरवानी कैरी की है, वहीं उनकी दुल्हनिया ने मैचिंग लहंगा पहना है. अपनी ड्रेस के साथ स्वालिना ने वाइन और गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहनी है.
इंस्टा पर शेयर की शादी की फोटोज
एमीवे बंटाई और स्वालिना की शादी की फोटोज की बात करें तो पहली फोटो में दोनों बाहें खोलकर पोज दे रहे हैं और आंखों पर काला चश्मा चढ़ा हुआ है. वहीं दूसरी फोटो में एमीवे अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहना रहे हैं और वो खुशी से उनकी ओर देख रही हैं. एक और फोटो में कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है. बाकी फोटोज में भी दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें