दिव्यांगजनों की शहर में निकली रैली
बिलासपुर । लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने आज शहर में अनूठी रैली निकली। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर-बैनर और मतदान के संदेशों का नारा लगाते हुए इस रैली में शामिल दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बनता था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने स्वयं रैली की अगुवाई कर सभी का हौसला बढ़ाया। इससे पहले कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
इस मतदाता जागरूकता रैली में दिव्यांगों ने लोगों से मतदान की अपील करते हुए नारा लगाया कि छोड़ कर अपने सारे काम, पहले करें मतदान। यह रैली जिला कार्यालय से शुरू होकर तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में समाप्त हुई। इस रैली में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रामप्रसाद चैहान, एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार अतुल वैष्णव, शशिभूषण सोनी, दिव्यांग आइकॉन लोक कलाकार लीलाधर भांगे, बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों और दिव्यांगजनों नेे भाग लिया।
रैली के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। पांच सालों में यह दुर्लभ अवसर हमें मिलता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदान अवश्य करें। कलेक्टर ने जिले के आदर्श आइकॉन, सामाजिक संगठन एवं अन्य लोगों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने कहा। कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मतदाता जागरूकता गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी ओम पांडेय, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा