राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन पर लगाए थे गंदी राजनीति करने के इल्जाम..
हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दीं। इसी दौरान एक वक्त ऐसा आया जब दोनों एक दूसरे के खिलाफ हो गए। हालांकि दोनों ने साल 1971 में 'आनंद' फिल्म में एक साथ काम किया। 1973 में आई फिल्म 'नमक हराम' में दोनों के लिए काम करना मुश्किल हो गया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
अमिताभ और राजेश खन्ना का विवाद
राजेश खन्ना की बायोग्राफी 'राजेश खन्ना: द अंटोल्ट स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' के मुताबिक राजेश खन्ना को लगता था कि अमिताभ बच्चन उन्हें पर्दे के पीछ कमतर साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी के सामने। राजेश खन्ना को लगता था कि अमिताभ बच्चन ने निर्देशक को उनके खिलाफ भड़का दिया है। इस वजह से फिल्म 'नमक हराम' के क्लाइमैक्स में बदलाव हुआ है।
वीरतापूर्वक मौत के दृश्य चाहते थे अभिनेता
असल में मामला यह था कि अमिताभ और राजेश खन्ना सोच रहे थे कि फिल्म में वीरतापूर्वक मौत किसकी होगी। फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना की आखिर में मौत के दृश्य ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। ऐसे में 'नमक हराम' में भी अभिनेता वीरतापूर्वक मौत के दृश्य की मांग कर रहे थे। हालांकि यह मांग मूल पटकथा के खिलाफ थी।
गुलजार से नाराज रहे अमिताभ बच्चन
फिल्म 'नमक हराम' की पटकथा गुलजार ने लिखी थी। उन्होंने उसी किताब में बताया 'हमको फिल्म का क्लाइमेक्स बदलना पड़ा क्योंकि ऋषिकेश मुखर्जी ने राजेश खन्ना से वादा किया था कि उन्हें मौत वाला दृश्य देंगे।' इस बदलाव के बारे में अमिताभ बच्चन को पता नहीं था। इस खबर से वह चौंक गए थे। उन्हें यह बात शूट के दिन ही पता चली थी।
इस बात से अमिताभ को दुख हुआ। उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा किया गया है। वह कई दिनों तक गुलजार से नाराज रहे थे।
राजेश खन्ना को लगता था अमिताभ कर रहे राजनीति
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। राजेश खन्ना के सहयोगी रहे प्रशांत रॉय के हवाले से TIO ने लिखा कि सुपरस्टार के मन में कड़वाहट थी। उन्होंने बताया 'पूरी शूटिंग के दौरान उन्हें लगता था कि अमिताभ गंदी राजनीति कर रहे हैं।'
'नमक हराम' के बाद दोनों अभिनेताओं ने कभी एक साथ काम नहीं किया। राजेश खन्ना का 2012 में 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी