रजत पाटीदार की धमाकेदार पारी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा गया इतिहास
नई दिल्ली: रजत पाटीदार के बल्ले को अब रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी रजत पाटीदार ने कमाल की बैटिंग करते हुए शानदार सेंचुरी लगाई. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साउथ जोन के खिलाफ ये शतक ठोका. दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी उनके बल्ले से शतक निकला था और अब फाइनल में सेंचुरी लगाकर उन्होंने गजब कप्तानी पारी खेली है. रजत पाटीदार ने सिर्फ 112 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इस खिलाड़ी ने 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 15वां शतक पूरा किया.
साउथ जोन पर भारी पड़े रजत
रजत पाटीदार ने साउथ जोन के खिलाफ कमाल की पारी खेली. टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी. दानिश मालेवार और अक्षय वाडकर ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन वासुकी कौशिक की गेंद पर अक्षय आउट हो गए और इसके बाद गुरजपनीत सिंह ने शुभमन शर्मा को भी 6 रन पर आउट कर दिया. फिर रजत क्रीज पर आए और उन्होंने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया. मालेवार के 53 रन पर आउट होने के बाद भी वो थमे नहीं. रजत ने यश राठौड़ के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी कर टीम को लीड दिलाई और शतक लगाकर ही दम लिया.
शतक लगाते ही आउट हो गए रजत
रजत पाटीदार हालांकि शतक लगाने के बाद आउट हो गए. गुरजपनीत सिंह की गेंद पर उन्होंने साउथ जोन के कप्तान अजहरुद्दीन को कैच थमा दिया. बता दें दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार ने कमाल प्रदर्शन किया है. उन्होंने 4 पारियों में 369 रन बना लिए हैं और वो सबसे ज्यादा रनों के मामले में टॉप पर हैं.
32 साल के रजत पाटीदार देश के सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में मिले मौकों का वो फायदा नहीं उठा सके. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो तीन मैचों में 63 रन ही बना पाए और एक वनडे मैच में उनके बल्ले से 22 रन ही निकले. नतीजा उन्हें टीम इंडिया से ड्ऱ़ॉप कर दिया गया. हालांकि अगर वो इसी तरह रन बनाते रहे तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल