रजत दलाल का करणवीर मेहरा पर फूटा गुस्सा, कहा.....
बिग बॉस 18 को विनर मिल चुका है। करणवीर मेहरा सीजन 18 की ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने घर ले गए। सलमान खान के शो को लेकर विवाद अभी तक जारी है। विवियन डीसेना इस सीसन के पहले रनर अप और रजत दलाल दूसरे रनर अप बने थे। वोटिंग ट्रेंड्स में रजत का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन विजेता की दौड़ से वह काफी पहले बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस समेत विनर करणवीर मेहरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
रजत दलाल के हारने से उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तो करण को ट्रॉफी का सही हकदार भी नहीं मा रहे हैं। इस बीच पूरे विवाद पर पहली बार रजत दलाल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कुछ बातों को लेकर आपत्ति जताई है। उनके लहजे से कहा जा सकता है कि उन्होंने नाम लिए बगैर करणवीर को चेतावनी दे दी है।
वीडियो में रजत को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'सभी भाईयों को राम-राम। पहले एक चीज होती थी कि रजत को उंगली कर दो और फिर रजत मारपीट कर देता था, अब ये सभी चीजें हम छोड़ चुके हैं। आप मेरे बारे में कुछ भी कह सकते हो, लेकिन मेरे सरनेम यानी दलाल के बारे में कुछ भी मत बोलना।'
रजत का कहना है कि 'दलाल खाप के बारे में आपको नहीं पता है। आप शहरी पपलू हो और आपको नहीं पता कि गांव में इन सभी चीजों को हिसाब-किताब क्या होता है। आपकी बेहतरी इसमें ही है कि खुद पर और अपने परिवार पर ध्यान दें। बेवजह की चीजों में आप पड़ने की कोशिश न करें।'
किस वजह से खड़ा हुआ था बवाल?
रजत ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'आप अपनी जिंदगी में मस्त रहो। इधर का कोई आपकी टिप्पणियों का बुरा मान गया, तो आपको दिक्कत हो सकती है।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजत दलाल के फैंस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस आशिता धवन ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद करण ने भी इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करण और आशिता दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। यही वजह है कि रजत की लेटेस्ट वीडियो का इशारा उन दोनों की तरफ ही देखा जा रहा है।
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश