राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने की टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ
आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है. अब टीम का सामना 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. क्वालीफायर-2 में पहुंचने के बाद संजू सैमसन काफी खुश नजर आए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और जीत का क्रेडिट भी दिया. सैमसन ने गेंदबाजों को विशेष रूप से जीत का क्रेडिट दिया. आइए आपको बताते हैं मैच के बाद क्या बोले राजस्थान के कप्तान.
जीत के बाद क्या बोले सैमसन?
आरसीबी पर शानदार जीत के बाद सैमसन ने कहा, 'क्रिकेट और जीवन ने हमें जो सिखाया है वह यह है कि हमारे कुछ अच्छे और कुछ बहुत बुरे फेज होंगे, लेकिन हमें वापस लौटने के लिए चरित्र की जरूरत है. आज हमने जिस तरह से फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग की उससे वास्तव में खुश हूं.' बता दें कि सैमसन की टीम सीजन के अपने आखिरी 5 में से 4 मुकाबले हारी थी.
इन्हें दिया विनिंग क्रेडिट
सैमसन ने जीत के क्रेडिट गेंदबाजों और कोचिंग स्टाफ को दिया. उन्होंने कहा, 'गेंदबाजों को श्रेय जाता है. वे हमेशा यह देखते रहते हैं कि विपक्षी बल्लेबाज क्या करेंगे और कौन सी फील्डिंग लगानी है. इसका श्रेय सांगा (कुमार संगाकारा) और गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को भी जाता है. उन्होंने होटल के कमरों में इन चीजों पर चर्चा करते हुए काफी समय बिताया है. साथ ही अश्विन और बोल्ट अनुभवी खिलाड़ी हैं.'
पराग और जायसवाल की तारीफ की
सैमसन ने युवा रियान पराग और यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'वे दोनों 22-22 साल के हैं, जुरेल भी 22 का है. बहुत कम अनुभव के साथ, वे जिस तरह से इस स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं वह अद्भुत है.' अपने हेल्थ को लेकर सैमसन ने कहा, 'मैं वास्तव में 100% नहीं हूं. ड्रेसिंग रूम में दिक्कत है, काफी खांसी है और बहुत से लोग थोड़े अस्वस्थ हैं.' रोवमैन पॉवेल की तारीफ में कप्तान ने कहा, 'उसने अच्छे से खत्म किया. मुझे लगता है कि अब हमारे पास एक ट्रेवल का दिन है और फिर रेस्ट. अगले मैच का इंतजार कर रहे हैं.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?