राजा की मां का सनसनीखेज खुलासा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच चल रही है। पुलिस सभी एंगल से तहकीकात कर रही है। इस बीच दिवंगत राजा की पत्नी ने एक सनसनीखेज आरोप सोनम और उसके परिवार पर लगाया है।
राजा रघुवंशी की मां उमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनम और उसके परिवार लोगों को पहले से पता था कि आगे क्या होने वाला है। उमा ने आरोप लगाया कि सोनम पहले से किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी।
जानिए क्या बोलीं राजा की मां?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक राजा की मां उमा ने कहा कि वह किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगा रही हैं। हालांकि, सोनम की मां को मेरे बेटे से शादी के पहले राज के बारे में पता होना चाहिए। उमा ने कहा कि मैंने एक दिन सोनम को कॉल किया तो पता चला की वह उपवास कर रही है। मुझे नहीं पता कि जिस शख्स से मैं बात कर रहीं हूं वही मेरे बेटा की हत्या कर देगी।
अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहती थी सोनम
राजा रघुवंशी की मां उमा का कहना है कि मैंने शादी से पहले उससे बात नहीं की। राजा ने मुझे बताया कि सोनम हमेशा बहुत व्यस्त रहती है और उसे समय नहीं दे पाती है। राजा की मां ने कहा कि उन्हें चिंता थी कि अगर ऐसा ही रहा तो शादी के बाद वह कैसे किसी को समय दे पाएगी।
उमा ने बताया कि शादी के बाद सोनम का व्यवहार बहुत अच्छा था। मैं उसके साथ चार दिन रही। वह बहुत खुश थी, लेकिन वह हर समय अपने मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि वह कर क्या रही थी।
राज की मां ने कहा- सोनम से नहीं था उसके बेटे का कोई संबंध
इस बीच सोनम के कथित प्रमी राज की मां ने अपने बेटे के ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। राज की मां चुन्नी देवी ने बताया कि उनको पूरा विश्वास है कि उनके बेटे का अपने नियोक्ता की बेटी सोनम के साथ कभी कोई संबंध नहीं था।
चुन्नी देवी ने कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि उनके बीच कुछ था। राज किसी लड़की से बात नहीं करता था। सोनम एक अमीर परिवार से है और वह सिर्फ उसके घर पर काम करता था। राज यह सब कैसे कर सकता है? वह सिर्फ 20 साल का है। वह सोनम के साथ रिश्ते के बारे में कैसे सोच सकता है।
राज की मां का दावा- वह सोनम से कभी नहीं मिली
इस बीच राज की मां ने दावा किया है कि सोनम से कभी उनकी मुलाकात नहीं हुई। अगर राज सोनम के साथ रिलेशनशिप में था वह जहां काम करता था वहां पर किसी न किसी ने जरूर कुछ देखा होगा। वहीं, राज की मां ने इस बात से भी इनकार किया कि उनका बेटा सोनम से फोन पर घंटों बात करता था।
चुन्नी देवी ने कहा कि हम एक छोटे से घर में रहते हैं। राज ऊपर के कमरे में रहता है। ऊपर अगर कोई भी किसी से बात करता है तो उसकी आवाज नीचे तक आती है। कभी-कभी सोनम राज को सुबह फोन करती थी वो भी काम के सिलसिले में, जिसका जबाव राज दे देता था।
पुलिस ने राज को किया गिरफ्तार
जानकारी दें कि राज ने हाल में ही 12वीं की परीक्षा पास की है। वह इंदौर में ही रहता था और सोनम के परिवार की फर्नीचर शीट बनाने वाली कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। पुलिस का मानना है कि राज ने ही राजा की हत्या की योजना बनाई थी, ताकि वह और सोनम एक साथ रह सके।
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका