17 मार्च से रायपुर-रीवा के बीच उड़ान, जानें किराया और टाइमिंग
छत्तीसगढ़। से रीवा आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योकि दिल्ली, इंदौर के बाद अब रीवा, छत्तीसगढ़ से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है. वहीं 17 मार्च से इसकी शुरुआत होगी. इस फ्लाइट को कोई और नहीं अलायंस एयर ही संचालित करने वाला है।
1 घंटे में होगा रायपुर से रीवा का सफर
17 मार्च से रायपुर और रीवा के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. इस फ्लाइट से रायपुर और रीवा के बीच का सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो जाएगा. जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।
कब-कब मिलेगी फ्लाइट?
- रीवा से रायपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा मिलेगी।
- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का शेड्यूल जारी किया गया है।
- दिल्ली से आने वाली प्लेन रीवा में रुकेगी, इसके बाद यही प्लेन रायपुर जाएगी. फिर वहां से लौटकर रीवा आएगी और फिर दिल्ली जाएगी।
- अलायंस एयर का प्लेन ही रायपुर जाएगा, इसके कारण दिल्ली और रीवा के बीच चलने वाली हवाई सेवा के समय में भी बदलाव होने जा रहा है।
- 17 मार्च से ही दिल्ली-रीवा का समय बदल जाएगा. हालांकि 17 मार्च का समय सिर्फ शुभारंभ के लिए बदलेगा, लेकिन 19 मार्च से रीवा-दिल्ली का समय स्थाई रूप से बदल जाएगा।
यहां देखें शेड्यूल
- 17 मार्च को शुभारंभ के दिन दिल्ली से एटीआर 72 (ATR 72), 12.30 बजे उड़ान भरेगा और 2.25 बजे रीवा पहुंचेगा. फिर 3.15 बजे रीवा से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और रायपुर 4.35 बजे पहुंचेगा. इसके बाद शाम 5 बजे रीवा के लिए उड़ान भरेगा और 6.15 बजे रीवा पहुंचेगा. रीवा से दिल्ली के लिए यह प्लेन 6.40 बजे उड़ेगा और रात 8.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
- 19 मार्च से रीवा-दिल्ली-रायपुर के बीच चलने वाली प्लेन का शेड्यूल ऑनलाइन टिकट में दिखाई देने लगा है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग काउंटर के अनुसार, 19 मार्च से एटीआर 72 दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे उड़ेगा और 5.25 बजे रीवा पहुंचेगा।
- रीवा से रायपुर के लिए 5.50 बजे उड़ान भरेगा और रायपुर 7.10 पर पहुंचेगा. रीवा के लिए फिर 7.35 बजे उड़ेगा और 8.50 बजे रीवा पहुंचेगा. इसके बाद रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 11.05 बजे पहुंचेगा।
कितना होगा किराया?
अलायंस एयर ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है और किराया भी कम रखा गया है. हालांकि, जाना आने की तुलना में 700 रुपये सस्ता है। रीवा से रायपुर जाने वालों के लिए किराया 3 हजार 614 रुपये रखा गया है. वहीं रायपुर से रीवा आने वालों के लिए किराया 4 हजार 293 रुपये निर्धारित किया गया है।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन