रेलवे का बड़ा फैसला, एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए थर्ड एसी डिब्बे
भोपाल। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहम फैसला लिया है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से दो प्रमुख ट्रेनों में थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे वेटिंग लिस्ट कम होने और कंफर्टेबल सफर की उम्मीद जताई जा रही है।
अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस में बढ़े कोच
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे. 27 मई से अहमदाबाद से चलने वाली और 30 मई से कोलकाता से रवाना होने वाली ट्रेनों में थर्ड एसी कोच की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 कर दी जाएगी. इस बदलाव से खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और टिकट उपलब्धता में भी सुधार होगा।
सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में भी राहत
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 22947/48 सूरत-भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. 23 मई से सूरत से चलने वाली और 25 मई से भागलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों में थर्ड एसी कोच 6 से बढ़ाकर 7 किए जाएंगे. इससे बिहार और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।
अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था फिलहाल अगले आदेश तक लागू रहेगी. गर्मियों के दौरान यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक बन सके।
MP की लड़की लुधियाना में प्रेमी से मिलने गई, पुलिस ने रोका
भविष्य की पर्यावरण नीति पर चर्चा, रीवा में विशेषज्ञों का जुटान
बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, ACB ने दबोचे 3 कर्मचारी
खाचरोद मामला: HC का फैसला पलटा, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
केकेआर के लिए खुशखबरी, चोट से उबरे स्टार पेसर जल्द जुड़ेंगे टीम से?
ईद पर भोपाल में ट्रैफिक में बदलाव, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था
‘सरकार के संरक्षण में हो रही अफीम की खेती’, बघेल का आरोप
टीम चयन पर उठे सवाल, शाहीन अफरीदी पर चर्चा तेज
कांग्रेस का नया दांव, मोहित नागर के जरिए आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश
‘मोदी सरकार को खुश करने के लिए बन रही फिल्में’, बघेल का बयान
IPL 2026 से पहले बड़ा अपडेट, दोनों स्टार गेंदबाज नहीं खेलेंगे शुरुआती दौर
रेलवे का बड़ा फैसला, एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए थर्ड एसी डिब्बे
प्रदेश में पहली बार लगेगा ग्रेन एटीएम, अनाज मिलेगा मशीन से
₹2929 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में अनिल अंबानी से लगातार पूछताछ
‘धुरंधर 2’ के बहाने फिल्ममेकर्स पर बरसे रामगोपाल वर्मा
असलम चमड़ा मामले पर गरमाई राजनीति, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग के बयान
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार से बदले सियासी समीकरण, 5 नए मंत्री शामिल