रेलवे पुलिस ने दिल्ली के 5 स्कूली बच्चों को बिकने से बचाया
नई दिल्ली । दिल्ली से 5 स्कूली बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी सेतु वर्मा (22) इन बच्चों को उत्तर प्रदेश में ‘बेचने’ की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस ने बच्चों को बचा लिया. सभी बच्चों को उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया है. रेलवे पुलिस की एक टीम ने 18 मार्च को शाम करीब ६.३० बजे नरेला रेलवे स्टेशन पर 5 बच्चों को स्कूल की वर्दी और बैग के साथ एक युवक संग देखा.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि, इस पर पुलिस को उस व्यक्ति की गतिविधि पर संदेह हुआ. डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस दल ने जब बच्चों से पूछताछ शुरू की तो वह व्यक्ति मौके से भाग गया. बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे अपने गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तभी वर्मा ने उन्हें बिस्कुट देकर बहलाया और उनको स्टेशन ले आया. वर्मा बच्चों को उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्थित अपने मूल स्थान पर ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लाया था. प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि दिल्ली में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में काम करने वाले वर्मा ने बच्चों का अपहरण उन्हें उप्र में बेचने के इरादे से किया. टीम ने बच्चों की कॉपी देखी तो उनके स्कूल के नाम का पता चला. इसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया और उन्हें बच्चों के अपहरण के बारे में बताया. पुलिस ने बाद में बच्चों को उनको परिवार के हवाले कर दिया. पुलिस ने कहा कि सब्जी मंडी रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई