अवैध वसूली मामले में रेलवे पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
भोपाल। रेलवे स्टेशन भोपाल पर रेलवे पुलिस ने किन्नरों को गिरफ्तार किया है। स्टेशन के प्लेटफार्म दो और तीन पर गाड़ी संख्या 12534 (पुष्पक एक्सप्रेस) के स्लीपर कोच (एस-तीन) में चेकिंग के दौरान चार किन्नर यात्रियों से ताली बजाकर और डराकर जबरन पैसे वसूलते हुए पकड़े गए।
चार किन्नरों को गिरफ्तार किया
यात्रियों ने बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो उन्हें धमकाया गया और मारने की बात कहकर डराने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना आरपीएफ को लगी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने यात्रियों को धमकी देने और अवैध वसूली करने के आरोप में चार किन्नरों को गिरफ्तार किया है।
चार किन्नरों को किया गिरफ्तार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि किन्नर शमीम शेख, सोनम शर्मा (20 वर्ष), शिवानी तिवारी (22 वर्ष) एवं माया कुमारी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। सभी करोंद, निशातपुरा, भोपाल की निवासी हैं।
यात्रा का कोई टिकट नहीं था
रेलवे पुलिस ने कहा कि इन सभी के पास न तो कोई यात्रा टिकट था और न ही रेलवे स्टेशन के अंदर आने के लिए कोई कागजात। टिकट नहीं होने के चलते इन सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा रेल संपत्ति पर अनुशासनहीनता, यात्रियों को धमकाकर भय फैलाना और बिना टिकट यात्रा करने के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
लगातार चलाया जा रहा अभियान
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि यात्रियों से अवैध वसूली, धमकाने अथवा डराने जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोपाल मंडल में इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशनियों का सामना न करना पड़े।
आयुक्त प्रशांत यादव ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम आरपीएफ पोस्ट या हेल्पलाइन नंबर पर दें। जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’