कटरा से श्रीनगर के बीच में नहीं शुरू हो पा रही है रेल सेवा
नई दिल्ली। नई दिल्ली से श्रीनगर तक की रेल यात्रा के लिए 22 साल पहले 2500 करोड रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया था। इस प्रोजेक्ट में अभी तक 4100 करोड रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके बाद भी श्रीनगर को रेल मार्ग से नहीं जोड़ा जा सका है।
41000 करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं जुड़ पाया श्रीनगर
उधमपुर-श्रीनगर बनिहाल रेल लिंक प्रोजेक्ट की आखिरी बाधा तमाम प्रयासों के बाद भी दूर नहीं हो पा रही है। 34 किलोमीटर के कटरा-रियासी रेल मार्ग मैं जो 3.2 किलोमीटर लंबी टनल मे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। पहाड़ से तेजी से पानी टनल में आ रहा है। 30 इंजीनियर और सैकड़ो मजदूर 7 महीने से पानी के इस रिसाव को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। सारे प्रयासों के बाद भी,अभी तक पानी का रिसाव बंद नहीं हो पा रहा है।
33 नंबर की टनल पर लगातार पानी का रिसाव
डोलोमाइट पहाड़ पर टनल तैयार की गई है। जिसके कारण पहाड़ से लगातार पानी का रिसाव टनल में हो रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा कहा जा रहा है। दिसंबर के पहले इस रिसाव को बंद करके जम्मू श्रीनगर के बीच का रेल सफर शुरू हो जाएगा। सड़क मार्ग से श्रीनगर जाने में जम्मू से अभी 12 घंटे का समय लगता है। रेल शुरू हो जाने के बाद यह सफर 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। श्रीनगर जाने वाली ट्रेन चिनाव रेल ब्रिज से होकर गुजरेगी। यह दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला रेल ब्रिज होगा। अभी रियासी से बनिहाल तक का ट्रैक बिछा है। मंगलदान से बनिहाल तक की ट्रेन शुरू हो गई है। समुद्र तल से 16000 फीट की ऊंचाई पर चिनाव और झेलम की दुर्गम घाटियों के बीच टनल के जरिए विषम भौगोलिक परिस्थितियों में यह रेल सेवा शुरू होनी है। जब तक पानी का रिसाव बंद नहीं होगा। तब तक श्रीनगर तक रेल चलना संभव नहीं होगा।
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा