बिहार के चुनावी रण में उतरने को तैयार राहुल, प्रियंका और खरगे
पटना । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस महीने के अंत में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार आने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी घोषणापत्र जारी करते समय एक सवाल के जवाब में यह बात कही। सिंह ने कहा, राहुल, प्रियंका और खरगे के 19 या 20 अप्रैल को बिहार आने की संभावना है। सटीक तारीख जल्द ही पता चल जाएगी। वे उन तीन सीट पर प्रचार करने वाले हैं, जहां हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं।
वहीं कांग्रेस का बिहार में राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन है। राज्य की 40 लोकसभा सीट में से नौ पर कांग्रेस लड़ रही है, जिसमें से तीन पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के इन नेताओं द्वारा किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित करने की संभावना है। मुस्लिम बहुल किशनगंज बिहार की एकमात्र सीट है, जिसे कांग्रेस 2009 से जीत रही है। किशनगंज से कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि कटिहार से पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर और भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा को मैदान में उतारा है।
प्रेसवार्ता में मोहन प्रकाश ने पीएम मोदी के इस आरोप पर नाराजगी जाहिर की कि कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘‘मुस्लिम लीग की छाप है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘स्पष्ट रूप से, मोदी घोषणापत्र को पढ़ने की परवाह किए बिना बोल रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई