राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मुरैना से प्रारंभ होगी
भोपाल। अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांघी द्वारा जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) सीमा से दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 2 मार्च को दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी देकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ध्वज सौंपाने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे जे.बी. ढाबा, पिपरई (देवपुरी ढाबा) में किया जायेगा। न्याय यात्रा के 2 मार्च के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी शिव भाटिया, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह हैं।
श्री मिश्रा ने बताया कि यात्रा दोपहर 2.30 बजे अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो होगा,जहां गांधी का भव्य स्वागत भी किया जायेगा। तत्पश्चात शाम 5 बजे ग्वालियर शहर में यात्रा का स्वागत और ग्वालियर में ही चार शहर नाका से हजीरा चौक तक रोड शो होगा, तत्पश्चात राहुल गांधी का संबोधन होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम गोल्डन लोटस गार्डन में होगा।
श्री मिश्रा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सेवादल के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा समन्वय समीतियां, सभी पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधियों आदि सहित अन्य प्रतिनिधिगण भी यात्रा से जुड़ेंगे।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज