महू से राहुल गांधी फिर करेंगे यात्रा की शुरुआत
भोपाल। राहुल गांधी एक बार फिर संविधान को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत इंदौर के महू से होना है और इस बार यात्रा का नाम जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा होगा। इसके लिए 26 जनवरी की तारीख तय की गई है और जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी करेगी। राहुल गांधी अपनी संविधान बचाओ यात्रा को लेकर पहली बार इंदौर आए थे और उसके बाद दूसरे चरण में यह यात्रा उज्जैन से गुजरी थी। पिछले दिनों संविधान को और बाबा आंबेडकर को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में चली खींचतान के बाद कांग्रेस ने फैसला लिया था कि इस मामले को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे कि भाजपा संविधान का कैसे मजाक उड़ाती है और अपमान करती है। इसी को लेकर यात्रा का कार्यक्रम फाइनल किया जा रहा है। वैसे यह तय है कि यात्रा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ही शुरू होगी। अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक इसी दिन राहुल गांधी दिल्ली से इंदौर आएंगे और बाबा साहेब की जन्मस्थली पर जाएंगे। इसके बाद यात्रा की शुरुआत होगी।
सीडब्ल्यूसी जारी करेगी कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के दौरान सभी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के बड़े नेता महू पहुंचेंगे और एक बड़ी आमसभा होगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि भाजपा संविधान को लेकर किस तरह का मजाक उड़ाती है। आमसभा के बाद यह यात्रा विभिन्न गांवों और शहरों में जाएगी और लोगों को भाजपा की हकीकत से रूबरू करवाएगी। यात्रा में राहुल गांधी पैदल चलेंगे या हरी झंडी दिखाकर रवाना हो जाएंगे, इसका पूरा कार्यक्रम कांग्रेस वर्किंग कमेटी तैयार कर रही है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस में एक नई जान फूंकने की भी तैयारी है, जैसी संविधान बचाओ और भारत जोड़ो यात्रा के समय थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि यात्रा का स्वरूप दिल्ली में तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस के आला नेता पूरा फाइनल कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। राहुल गांधी और कई बड़े नेता यात्रा में शामिल होंगे। जल्द ही हमें कार्यक्रम मिल जाएगा, उसके आधार पर तैयारी शुरू की जाएगी।
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट