राहुल गांधी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
अहमदाबदा | गुजरात में अगले महीन 8 और 9 अप्रैल को होनेवाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अधिवेशन से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आएंगे| दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस विधायकों, नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे| जानकारी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7-8 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे| इस बीच वह राजनीतिक मामलों की समिति में हिस्सा लेंगे और गुजरात कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे| कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले राहुल गांधी का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है| बता दें कि गुजरात में होनेवाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और राष्ट्रीय नेताओं का आगमन शुरू हो चुका है| कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होगा| खास बात है कि इस सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमदाबाद आएंगे| गौरतलब है कि 1995 से हो रहे गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा 100 से ज्यादा सीटें जीतती आ रही है| 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के विजय रथ को 99 सीटों पर रोक लिया था| हांलाकि उसके बाद 2022 में भाजपा को 53 फीसदी वोट मिले और 156 सीटें जीतीं| कांग्रेस सिर्फ 17 सीटें जीत सकी| जबकि आम आदमी पार्टी ने 5, निर्दलीयों ने 3 और समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी|
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी