राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के फोन कॉल का किया खुलासा, कहा.....
भारतीय टीम के पू्र्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को उनकी विदाई मैच पर रोहित शर्मा ने बड़ा तोफा दिया। वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। गुरुवार को जब विश्व विजेता टीम भारत लौटी तो उसका भव्य स्वागत किया गया। विक्ट्री परेड के बाद राहुल द्रविड़ ने फोन कॉल का खुलासा किया।
दरअसल, साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। वह इसे आगे बढ़ाने को तैयार नहीं थे। तब बीसीसीआई के अधिकारियों ने उनके साथ बैठक की और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक भारतीय टीम का कोच रहने के लिए मना लिया। हालांकि, विक्ट्री परेड के बाद जब टीम वानखेड़े में फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थी। राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के द्वारा किए गए फोन कॉल का जिक्र किया।
रोहित का फोन कॉल बन गया ऐतिहासिक
राहुल द्रविड़ ने कहा, मुझे यकीन नहीं था कि मैं वनडे वर्ल्ड कप के बाद कोचिंग जारी रखूंगा या नहीं। एक शानदार अभियान के कारण बहुत खुशी थी, लेकिन फाइनल में थोड़ी निराशा भी थी कि हम जीत नहीं सके। रोहित ने मुझे फोन किया और कह छह या आठ महीने में एक बार और कोशिश करने के लिए कहा। मुझसे एक और मौका देने के लिए कहा, लड़कों ने जो किया उसके लिए मैं आभारी हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा फोन कॉल था।
ऐसा रहा कोच के रूप में द्रविड़ का सफर
गौरतलब हो कि राहुल द्रविड़ 2021 के अंत में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची। फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप का फाइनल खेला। हालांकि, टीम के साथ उन्हें भी निराशा हाथ लगी। जाते-जाते वह टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन कोच बन गए। खिलाड़ी के रूप में द्रविड़ एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए थे।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत