आर अश्विन ने धोनी-कोहली के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री....
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। अपने होम ग्राउंड पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई सीजन की पहली जीत का स्वाद चखने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों को आर अश्विन से सतर्क रहना होगा, जो इस ग्राउंड पर टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर सकते हैं। इस बीच, वानखेड़े के मैदान पर उतरने के साथ ही अश्विन ने एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
अश्विन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
दरअसल, आर अश्विन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 200वां मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं। अश्विन इस उपलब्धि को हासिल करने वाले इस लीग के 10वें क्रिकेटर बन गए हैं। ऑफ स्पिनर ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू साल 2009 में किया था। अश्विन ने अब तक खेले 199 मैचों में 172 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। वहीं, अश्विन ने बल्ले से भी रंग जमाया है और वह 743 रन ठोक चुके हैं। अश्विन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।
टॉप पर है एमएस धोनी का नाम
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। माही इस लीग में अब तक कुल 253 मैच खेल चुके हैं। धोनी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। हिटमैन ने इंडियन प्रीमियर लीग में 245 मैच खेले हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक 245 मैचों के साथ तीसरे और विराट कोहली 240 मुकाबले खेलकर चौथे नंबर पर काबिज हैं।
राजस्थान की ओर से दमदार अश्विन का प्रदर्शन
आर अश्विन का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए दमदार रहा है। अश्विन ने राजस्थान की तरफ से अब तक कुल 32 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 27 विकेट निकल चुके हैं। अपनी घूमती गेंदों से जादू बिखेरने के साथ-साथ अश्विन राजस्थान की ओर से बल्ले से भी 287 रन बना चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अश्विन को बैटिंग ऑर्डर में नंबर पांच पर प्रमोट किया गया था, जहां अनुभवी खिलाड़ी ने 19 गेंदों पर 29 रन की धांसू पारी खेली थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई