बीजेपी के नारे पर पुष्पम प्रिया का पलटवार, कहा....
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. 2015 में बुरी तरह से नाकाम होने के बाद 'द प्लुलर्स पार्टी' की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी अब 'मिशन 2025' के लिए तैयार हो रही हैं. उन्होंने एक बार फिर से जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अपनी महायान यात्रा पर बोधगया में पहुंची द प्लूलर्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने बताया कि वह 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उपचुनाव में नहीं लड़ा है, लेकिन 2025 का चुनाव जरूर लड़ेगी. पुष्पम प्रिया चौधरी ने आगे कहा कि बिहार में चुनाव के वक्त पॉवर पॉलिटिक्स का तमाशा देखने को मिलता है. सीएम पद को लेकर उन्होंने कहा कि इसपर हर एक नागरिक का अधिकार है. उन्होंने कहा कि सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नही है. बदलाव लाना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि आज बदलाव लाने की बात हो रही है, इसलिए यात्रा की शुरुआत की है. बिहार का कोई भी पद किसी की बपौती नहीं है. इस दौरान पुष्पम प्रिया चौधरी ने बीजेपी के 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जुमलों से ही राजनीति होती है. एक पर एक जुमले दिए जा रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि स्क्रिप्ट लिखने के लिए किसी फिल्म के डायरेक्टर को बुला लेना चाहिए. ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है जो बांट ना रही हो. जिन्होंने यह नारा दिया है उनसे भी पूछने की जरूरत है. पुष्पम प्रिया ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी एक ही जैसी हैं. ऐसा नारा देने का ट्रेंड रहा है. बिहारियों के मन मे अक्सर यह सवाल होता है कि किसको चुनेंगे? एक तरफ खाई है तो दूसरे तरफ कुआं है.
उन्होंने कगा कि जुमलों से बचना है. चाहे वह किसी पार्टी का जुमला हो. उन्होंने जुमला देने के अलावा क्या किया है, यह सबने देखा है. वहीं पटना शेल्टर होम में 3 बच्चियों की मौत पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. 2020 से पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं. हमारी खुद की पार्टी के प्रत्याशी के बेटी की हत्या कर दी गई थी. यहां बेटियों की मौत होना, अगवा करना, रेप होना, यह आम बातें रही हैं. जब वोट डालने जाते है तो ये सारी बातें भुल जाते है. यह सीएम की जिम्मेवारी होती है. जब कोई कांड होता है तो ऊपर के पदाधिकारी नीचे के पदाधिकारी को ढ़ूंढ़ने लगते हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप