‘बागी-4’ को लेकर पब्लिक ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
मुंबई । अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 को देखने के बाद पब्लिक ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक दर्शक ने कहा, यह बहुत अच्छी मूवी है। एंटरटेनिंग है और एक्शन भी अच्छा है। टाइगर श्रॉफ ने अच्छा काम किया है। हरनाज संधू की भी एक्टिंग अच्छी है। म्यूजिक ठीक है, लेकिन गाने कनेक्ट नहीं कर पाते। मेरी तरफ से फिल्म को 5 में से 4 स्टार। एक महिला दर्शक ने कहा, मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। टाइगर श्रॉफ की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी। हीरोइन के दोनों रूप फिल्म में मुझे बहुत पसंद आए। इसकी पहली फिल्मों से ये वाला पार्ट ज्यादा अच्छा है। मेरी तरफ से 5 में से 5 स्टार। एक अन्य दर्शक ने कहा, बहुत अच्छी मूवी है, इसका हर कैरेक्टर मुझे अच्छा लगा। मेरी तरफ से मूवी को 3 स्टार।
एक दर्शक को यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। उन्होंने कहा, मुझे यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। स्टोरी टेलिंग सही नहीं है। म्यूजिक अच्छा है। इसमें दो पंजाबी गाने भी हैं। एक अन्य दर्शक ने कहा, मुझे फिल्म काफी पसंद आई। कास्टिंग बहुत अच्छी है। एक्शन बहुत ही कमाल का है। इसका लव एंगल मुझे काफी अच्छा लगा। इस फिल्म को एक महिला दर्शक ने पैसा वसूल बताया। उन्होंने कहा, बहुत अच्छी फिल्म है। पैसा वसूल फिल्म है। पहला ही नहीं, दूसरा पार्ट भी बहुत प्यारा था। म्यूजिक अच्छा है, और लैला गाना मुझे बहुत पसंद आया। मेरी तरफ से फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार।
एक अन्य दर्शक ने कहा, अच्छी फिल्म है, इसे फैमिली के साथ देख सकते हैं। टाइगर और संजय दत्त की फाइटिंग मुझे पसंद आई। हरनाज की एक्टिंग अच्छी है। इसके गाने लैला और नयन दोनों मुझे पसंद आए। फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 5 स्टार। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 सिनेमा घरों में रीलिज हो चुकी है। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य विलेन के किरदार में हैं। वहीं, अभिनेत्री हरनाज संधू इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। साजिद नाडियाडवाला ने बागी 4 की कहानी लिखी है। इस फिल्म के निर्देशक ए. हर्ष हैं।
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
सुरक्षा बलों की सफलता: मणिपुर में सीमा क्षेत्र से चार उग्रवादियों को पकड़ा गया
बड़ी आर्थिक पहल: सरकार दे सकती है MSME सेक्टर को 2.5 लाख करोड़ की कर्ज गारंटी योजना
शशि थरूर के काफिले पर हमले से तनाव: केरल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सांदीपनि स्कूल का खराब प्रदर्शन: 93 में से 92 छात्र फेल, विधायक ने जताई नाराजगी
गैस कनेक्शन में राहत: भोपाल में PNG नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र की हरी झंडी
बढ़ता तनाव: होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब को लेकर ईरान की धमकी
ऐतिहासिक उपलब्धि: रिनी संपत वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में दक्षिण एशियाई चेहरा बनीं
CEC ज्ञानेश कुमार का आदेश: पश्चिम बंगाल में पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करें
भीषण दुर्घटना: नासिक में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की जान गई
सरकार का बड़ा फैसला: संकटग्रस्त इलाकों को मिलेगा आर्थिक सहारा
e-KYC और पोर्टल बंद होने से गैस कनेक्शन रुके
भोपाल और ग्वालियर सहित 45 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान