प्रोटीन शेक का सेवन: वजन घटाने का ट्रेंड या स्वास्थ्य के लिए खतरा?
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक जिम ट्रेनर की वर्कआउट के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है, लेकिन लड़के ने वर्कआउट करने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन किया था. मौत का कारण साफ तो नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रोटीन पाउडर को डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही लेना चाहिए , लेकिन आजकल वजन घटाने और बॉडी बनाने का ट्रेंड चल रहा है. खासकर युवा इस ट्रेंड को खूब फालो कर रहे हैं. इस चक्कर में लोग दबाकर प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट्स भी ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा प्रोटीन से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है? अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि अधिक प्रोटीन लेने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है और किस उम्र के लोगों को कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए.
प्रोटीन के बिना स्वस्थ शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है. प्रोटीन सेहत के लिए जरूरी न्यूट्रिशन में से एक है. डॉक्टर से लेकर डायटिशियन तक इसे सही मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. ताकि मांसपेशियों की ग्रोथ से लेकर मेटाबॉलिज्म को बेहतर रख सकें, लेकिन प्रोटीन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के बराबर है.
प्रोटीन जरूरी, लेकिन ज्यादा नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. समीर भाटी कहते हैं कि आजकल कुछ लोग जिम ट्रेनर या केमिस्ट की सलाह पर प्रोटीन ले रहे हैं. इन लोगों को लगता है कि प्रोटीन खाने से अच्छी बॉडी बनेगी और वजन कम होगा, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. ज्यादा प्रोटीन से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है? इससे वजन बढ़ सकता है, किडनी पर असर पड़ सकता है और हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि प्रोटीन संतुलित मात्रा में लिया जाए.
हड्डियां हो सकती हैं कमजोर
रिसर्च बताती हैं कि जो लोग हाई-प्रोटीन डाइट लेते हैं, उनकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं. ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर से कैल्शियम बाहर निकलने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है.
पाचन तंत्र पर असर
हाई प्रोटीन डाइट लेने से कब्ज, पेट में सूजन और गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.
कम की बजाय बढ़ सकता है वजन
अगर आप सोचते हैं कि ज्यादा प्रोटीन खाने से वजन कम होगा, तो ये पूरी तरह सही नहीं है. ज्यादा प्रोटीन के साथ कैलोरी भी बढ़ जाती है और अगर एक्सरसाइज में थोड़ी भी लापरवाही हुई, तो यह फैट के रूप में शरीर में स्टोर होने लगता है. इसका नतीजा उल्टा वजन बढ़ने के रूप में सामने आता है.
किडनी पर पड़ता है असर
बहुत अधिक प्रोटीन खाने से किडनी पर दबाव बढ़ता है. जब शरीर ज्यादा प्रोटीन को पचाने में लगा रहता है, तो किडनी पर एक्स्ट्रा लोड आता है. इससे किडनी स्टोन यानी पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है.
हार्ट डिजीज का खतरा
ज्यादा प्रोटीन खाने से शरीर में प्लाक जमा होने लगता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले