मल्टीबैगर रेलवे कंपनी का मुनाफा घटा, निवेशकों को लगा झटका
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है। इसने बीते 9 महीने में निवेशकों का पैसा चार गुना कर दिया। लेकिन, आज RVNL के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए। इसकी वजह रेलवे कंपनी का कमजोर तिमाही नतीजा है। इसका मुनाफे में भारी भारी कमी आई है। RVNL के शेयर दोपहर 12.30 बजे तक 5.43 फीसदी की गिरावट के साथ 451.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
27 फीसदी गिरा RVNL का मुनाफा
RVNL का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27 फीसदी गिरकर 287 करोड़ रुपये पर आ गया। रेवेन्यू में भी मामूली गिरावट आई है और यह 4,855 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशनल लेवल का कंपनी का EBITDA 9 फीसदी गिरकर 271.5 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, EBITDA मार्जिन भी 0.40 फीसदी घटकर 5.6 फीसदी रहा।
कमजोर नतीजों का था अनुमान
एनालिस्ट ने पहले अनुमान जताया था कि RVNL के तिमाही नतीजे कमजोर रहेंगे। दरअसल, RVNL के पास ऑर्डर की भरमार है। उसने पिछले कुछ दिनों में भी कई बड़े ऑर्डर जीते हैं। लेकिन, उसके प्रोजेक्ट पूरा करने की रफ्तार काफी सुस्त है। इसका नकारात्मक असर उसके वित्तीय प्रदर्शन पर पड़ रहा है।
क्या करती है RVNL
RVNL एक नवरत्न कंपनी है। नवरत्न कंपनियों को सरकार से अनुमति लिए बगैर 1 हजार करोड़ रुपये तक निवेश करने आजादी होती है। RVNL रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करती है। इसके ग्राहकों की बात करें, तो इस लिस्ट में रेलवे के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों के कई अन्य मंत्रालय, विभाग और सरकारी कंपनियां शामिल हैं।
RVNL के शेयरों का हाल?
RVNL के शेयरों ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। पिछले साल 10 नवंबर 2023 को RVNL के शेयर 155.45 रुपये पर थे। यह इसका एक साल का निचला स्तर है। यहां से 9 महीने में यह 316 फीसदी उछलकर 15 जुलाई 2024 को 647.00 रुपये के भाव पर पहुंच गया था, जो इसका रिकॉर्ड हाई है।
हालांकि, RVNL के शेयरों में तेजी का सिलसिला यहीं थम गया। 647 का हाई बनाने के बाद RVNL के शेयर करीब 30 फीसदी तक गिर गए हैं। पिछले एक महीने के दौरान इसमें 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। वहीं 6 महीनों के दौरान इसमें करीब 70 फीसदी का उछाल दिखा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल