प्रियंका गांधी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, अहमदाबाद में शुरू हुआ कांग्रेस कन्वेंशन
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू हो रहा है. दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी. सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. कांग्रेस सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए एक अधिक परिभाषित और संभावित उच्च भूमिका को लेकर पार्टी विचार कर रही है.
छह राज्यों में कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस यह फैसला लेने जा रही है. एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि प्रियंका गांधी को एक निर्धारित भूमिका दी जा सकती है. इससे उनका राजनीतिक अनुभव और जनता से जुड़ाव पार्टी के लिए प्रभावी साबित हो सकता है. कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने अहमदाबाद पहुंचे शशि थरूर ने कहा है कि हम देश के वर्तमान हालात से निपटने की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
क्या है कार्यक्रम
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी. सरदार स्मारक शाहीबाग में 11 बजे से सीडब्ल्यूसी की मीटिंग शुरू होगी. शाम 5 बजे कांग्रेस नेताओं के साबरमती आश्रम जाने का कार्यक्रम है. कांग्रेस नेता साबरमती आश्रम में प्रार्थना सभा में शामिल होंगे. शाम 7.45 बजे से साबरमती नदी के किनारे रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है. इसमें मल्लिका साराभाई और अन्य लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.
दूसरे दिन अधिवेशन
अहमदाबाद में कांग्रेस की मीटिंग के दूसरे दिन अधिवेशन होगा. 9 अप्रैल की सुबह 9 बजे से अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत होगी. इस अधिवेशन को कांग्रेस ने न्याय पथ नाम दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इसे लेकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी न्याय के रास्ते पर चलेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी. जिस तरह से कांग्रेस ने आजादी के लिए मेहनत की थी, उसी तरह से पार्टी गुजरात में भी मेहनत करेगी और सत्ता में वापसी करेगी. गौरतलब है कि 64 साल बाद गुजरात में पार्टी का अधिवेशन होने जा रहा है.
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण