इटली में बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड में छाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में हैं। जहां वह देर रात बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपने शानदार आउटफिट और नए हेयर स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
बुल्गारी इवेंट में देसी गर्ल पूरे विदेशी अवतार में नजर आईं। उन्होंने क्रीम और ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।
प्रियंका का नया हेयर स्टाइल
ड्रेस के साथ-साथ पीसी का नया हेयर स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शॉर्ट हेयर देसी गर्ल पर काफी जंच रहे हैं। इससे पहले प्रियंका इतने छोटे बालों में कभी नजर नहीं आई हैं। यूजर एक्ट्रेस के नए हेयर स्टाइल पर कमेंट करते हुए उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।
ऐनी हैथवे और लियू यीफेई संग दिए पोज
इस कार्यक्रम में अभिनेत्री ने ऐनी हैथवे, लियू यीफेई और शू क्यूई के साथ भी पोज दिए। थाई-हाई स्लिट सफेद आउटफिट में ऐनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शू क्यूई ने ब्लू एंड रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं। जबकि लियू यिफेई ग्रीन और सुनहरे रंग की ड्रेस में नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड की आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म हुई थी। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसमें पीसी के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'द ब्लफ' में भी दिखाई देंगी।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद