Prithvi Shaw का छलका दर्द
नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। साल 2018 में भारत के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन तीन साल के अंदर ही वह टीम से बाहर हो गए।
साल 2021 के बाद अब पृथ्वी को मुंबई क्रिकेट टीम से भी बाहर हो गए थे। उन्हें आईपीएल 2025 में भी किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
25 साल के इस क्रिकेटर ने दिए इंटरव्यू में अपने संघर्षों भरे दिन पर खुलकर बात की। उन्होंने ये भी कहा कि इस मुश्किल समय में सिर्फ एक क्रिकेटर के अलावा उन्हें बड़े क्रिकेट्स ने फोन भी नहीं किया।
पृथ्वी शॉ ने अपने बुरे दौर को लेकर किया बड़ा खुलासा
दरअसल, 25 साल के पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए पांच टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले है। उन्हें 2021 के बाद से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। फिर उन्हें मुंबई रणजी टीम से ड्रॉप किया गया। वहीं, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बाद वह लीग का हिस्सा नहीं बन पाए।
अब उन्होंने अपने संघर्षों के बीच बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वह करियर में बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब सिर्फ ऋषभ पंत और सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन किया। उनके सिवा किसी बड़े क्रिकेटर ने उन्हें इस मुश्किल समय में याद नहीं किया।
पृथ्वी ने आगे कहा कि सचिन तेंदुलकर मेरे संघर्ष के बारे में जानते हैं, क्योंकि उन्होंने मुझे अर्जुन तेंदुलकर के साथ शुरुआत से देखा है। मैं उनके घर भी गया हूं।
पृथ्वी ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने कई गलत फैसले लिए और क्रिकेट को कम समय देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा,
मैंने जीवन में कई गलत फैसले लिए हैं। मैंने क्रिकेट को कम समय देना शुरू कर दिया। मैं पहले बहुत अभ्यास करता था। नेट्स में 3-4 घंटे बल्लेबाजी करता था। मुझे थकावट महसूस नहीं होती थी। मैं आधा दिन मैदान पर बिताता था, लेकिन धीरे-धीरे मेरा ध्यान भटकने लगा। - पृथ्वी शॉ
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा