प्रधानमंत्री मोदी ने दी झारखंड को शानदार सौगत
धनबाद। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में शानदार सौगातों का पिटारा ही खोल दिया है। यहां पर पीएम मोदी ने 35,700 करोड़ रुपए की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं देश की प्रसिद्ध उर्वरक नगरी सिंदरी को 8939 करोड़ की लागत से स्थापित नए उर्वरक कारखाने का लोकार्पण कर एक तरह से तोहफा दे दिया है। धनबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन का उद्घाटन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का शुभारंभ भी किया है।
यहां आपको बतलाते चलें कि झारखंड की सिंदरी नगरी को उर्वरक नगरी भी कहा जाता है। दरअसल यहां पर देश का सबसे पहला उर्वरक कारखाना 2 मार्च 1951 को प्रारंभ किया गया था। तकनीकी कारणों से लगातार हो रहे नुकसान की वजह से इस कारखाने को 31 दिसंबर 2002 में बंद कर दिया गया था। इसके बाद हिन्दुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड के नए संयंत्र का पिछले साल ही निर्माण हुआ है। यहां से व्यावसायिक उत्पादन की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक इस नए संयंत्र का औपचारिक उद्घाटन नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इस कारखाने के पुनरुद्धार में पीएम मोदी ने व्यक्तिगत दिलचस्पी दिखाई थी। इसके तहत उन्होंने 25 मई, 2018 को कारखाने के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी थी।
यह उर्वरक संयंत्र कोल इंडिया लिमिटेड और एनटीपीसी का संयुक्त उपक्रम होते हुए यहां से प्रतिदिन 2250 मीट्रिक टन अमोनिया और 3850 टन यूरिया उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बताया जाता है कि पीएम मोदी के हाथों देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन का उद्घाटन हो गया है। इससे इलाके के लाखों लोगों द्वारा की जा रही मांग भी पूरी हो जाएगी। इस सबंध में रेलवे का कहना है कि 38.110 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का 753.48 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ है। इस मार्ग से देवघर, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और कटिहार आदि नगर कनेक्ट होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले तक डिब्रूगढ़ से नॉर्थ बैंक होते हुए देवघर तक सीधी रेल व्यवस्था नहीं थी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम