राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मस्थल पहुंचकर हुई भावुक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ओडिशा के मयूरभंज में अपने जन्मस्थल उपरबेड़ा गांव का दौरा किया। अपने जन्मस्थल का दौरा करने के दौरान वह भावुक हो गईं। राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि उन्होंने कभी भी उपरबेड़ा को स्थान के तौर नहीं देखा। वह इसे हमेशा एक परिवार की तरह देखती हैं। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म उबरबेड़ा गांव के एक संताली परिवार में हुआ था। 25 जुलाई 2022 में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद वह पहली बार अपने जन्मस्थल का दौरा कर रही हैं। इस दौरे के दौरान स्कूल के छात्रों से मुलाकात की और अपने शिक्षकों को सम्मानित भी किया।
उपरबेड़ा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू उपरबेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। यहीं से उन्होंने शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। उनके स्वागत में स्कूल समेत पूरे गांव को सजाया गया था। स्कूल के शिक्षकों, छात्रों और गांववालों ने उका स्वागत किया। छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मैं 66 साल की हूं और बड़ा होने का मन नहीं करता। मैं अपने स्कूल और गांव में एक बच्चे की तरह महसूस करती हूं। मुझे याद है कि मिट्टी की दीवारों वाली कक्षाओं में शिक्षक हमें पढ़ाया करते थे।" उन्होंने बताया कि स्कूल के शिक्षक और गांववाले उन्हें परिवार के सदस्य के तौर पर मानते हैं।
बचपन की यादों को ताजा करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "मुझे अभी भी याद है, जब मैं कक्षा-7 छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रही थी। हमारे शिक्षक मदन मोहन सर मुझे अपने परिवार के पास ले गए। मैं उनके बच्चों के साथ रहकर छात्रवृत्ति की तैयारी कर रही थी। मुझे जो प्यार इस गांव और स्कूल से मिला वह अद्भुत है।" उन्होंने अपने अन्य शिक्षक बसंत सर और विश्वेम्बर बाबू को भी याद किया। एक समारोह में उन्होंन अपने शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने उपरबेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 200 छात्रों को चॉकलेट और टिफिन बॉक्स वाला स्कूल बैग उपहार में दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को ईमानदार से पढ़ने और अपने शिक्षकों के आदेशों का पालन करने की सलाह दी। उनके आगमन पर पूरे गांव को सजाया गया। ओडिशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणेश रामसिंह खुंटिया ने गांव को सजाने में गांववालों की मदद की। उनके स्वागत में न केवल गांव को सजाया गया, बल्कि पारंपरिक डांस भी किया गया। राष्ट्रपति के स्वागत में गांववालों ने सड़क पर रंगोली भी बनाई। राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में उपरबेड़ा और रायरंगपुर क्षेत्र में पुलिस बल के 40 प्लाटून तैनात किए गए। गांव में अपने कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने छात्रों से मुलाकात की।
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Vijay-Rashmika Wedding: सामने आया विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स, जानें कार्ड के अलावा क्या है खास?
विधानसभा में गरमाया माहौल, भागीरथपुरा केस बना केंद्र बिंदु
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, मुख्यमंत्री निवास में लेंगे विभागीय बैठक
Ghuskhor Pandat Row: फिल्म निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में वापस लिया फिल्म का टाइटल, फिलहाल नया नाम तय नहीं
बजट को बताया प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाला दस्तावेज
T20 World Cup Super-8 Schedule: नौ दिन में 12 मैच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम; सुपर-8 में चार टीमें होंगी बाहर